एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: बच्चों की हत्या कर दो पत्नियों के साथ पति ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा दर्द

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक दंपति ने अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी इसके बाद खुद 8वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी।

गाजियाबाद, एबीपी गंगा। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के पॉश इलाके इंदिरापुरम के वैभव खंड से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां स्थित एक सोसायटी के अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से पति और उसकी दो पत्नियां नीचे कूद गईं। इसमें एक महिला और पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। दूसरी महिला मृतक की दूसरी पत्नी बताई जा रही है। मरने वाले दोनों बच्चों की उम्र 14 साल के करीब है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी मान रही है।

मंगलवार तड़के यह घटना इंदिरापुरम की कृष्णा अप्रा सोसायाटी में घटी। मृतक का नाम गुलशन है और वह जींस कारोबारी बताए जा रहे हैं। खुदकुशी करने वाली दो महिलाओं के नाम परवीन और संजना हैं। इसमें परवीन गुलशन की पत्नी, वहीं संजना को उसकी दूसरी पत्नी और कारोबार में सहयोगी बताया जा रहा है। मरने वाले दोनों बच्चों के नाम रितिक और रितिका हैं। बच्चों के साथ फ्लैट में परिवार को एक खरगोश भी मृत पाया गया।

गाजियाबाद: बच्चों की हत्या कर दो पत्नियों के साथ पति ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा दर्द

घर की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है। जिससे ये पता चल रहा है कि आर्थिंक तंगी की वजह से यह कदम उठाया गया है। परिवार एक महीने पहले ही यहां रहने आया था। परिवार मूलरूप से दिल्ली का रहने वाला है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस ने आगे की तफ्तीश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक सूचना मिलने के बाद पुलिस जब फ्लैट में पहुंची तो हौरान रह गई। फ्लैट की दीवारों पर सुसाइड नोट के साथ ही 500 रुपये के नोट भी चिपकाए गए थे। इसके साथ ही दीवारों पर कुछ बाउंस चेक भी चिपके हुए थे। पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए अपने साढ़ू को जिम्मेदार ठहराया है।

indirapuram

मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि उनके भाई और साढ़ू के बीच 2 करोड़ रुपये के लेन-देन का विवाद था, जिसकी वजह से पूरा परिवार तबाह हो गया। आत्महत्या से पहले दंपती ने अपने सोते बच्चों की भी हत्या कर दी। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर इस मामले को आर्थिक तंगी से जोड़कर देख रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा
'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा
राम मंदिर दान चोरी का मामला, आज अयोध्या पहुंचेगी नई SIT टीम
राम मंदिर दान चोरी का मामला, आज अयोध्या पहुंचेगी नई SIT टीम
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget