एक्सप्लोरर

Agra News: आगरा में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- 'जय महाकाल...'

यूपी के आगरा से एक सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मृतक योगेश मिश्रा यूपीएस, बैटरी और इनवर्टर का ऑनलाइन काम करता था.

Agra Crime News: यूपी के आगरा में थाना सिकंदरा इलाके की बंशी विहार कॉलोनी के एक ऑफिस में पति-पत्नी का शव मिलने से सनसनी फेल गई. बताया जा रहा है कि मृतक योगेश मिश्रा बंशी विहार कॉलोनी में अपने घर में बने ऑफिस में यूपीएस, बैटरी और इनवर्टर का ऑनलाइन कारोबार करता था और उनके साथ ऑफिस में और भी कई सारे कर्मचारी काम किया करते थे. पुलिस को घटनास्थल से दो पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.

मृतक की छोटी बेटी की भी हुई मौत

वहीं योगेश मिश्रा के ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी मनोज पाठक ने बताया कि जब सुबह वो ऑफिस पहुंचे तो उनके मालिक योगेश मिश्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला और उनकी पत्नी प्रतीची मिश्रा का शव फर्श पर पड़ा हुआ था. आनन-फानन में उन्होंने इस बात की सूचना पड़ोसियों और पुलिस को दी. घटनास्थल के पास से ही एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें सामूहिक आत्महत्या की बात कही जा रही है. घटना के बाद मौके पर पहुंचे आला अधिकारी ने बताया कि मारुति एनक्लेव में मृतक के घर पर उनकी दो बेटियां बेहोशी की हालत में पाई गई हैं. जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने मृतक की छोटी बेटी काव्या को मृत घोषित कर दिया है.  

सुसाइड नोट में लिखी ये बात

बताया जा रहा है कि मृतक योगेश एटा का रहने वाला था और आगरा में बंशी विहार में ऑनलाइन इनवर्टर, बैटरी और यूपीएस का काम करता था. पति पत्नी की मौत के बाद उसकी दो बेटियां आध्या और काव्या में से काव्या की भी मौत हो गई है. इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान है. वहीं पुलिस ने ये भी जानकारी दी है कि घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में प्रतीची मिश्रा के परिवार वालों का भी जिक्र किया गया है. हालांकि सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है. लेकिन जिस तरह से सुसाइड नोट की भाषा सामने आई है वो कई तरह के सवाल भी खड़े कर रही है कि ये सामूहिक आत्महत्या की घटना है या किसी ने सुसाइड नोट छोडकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है.

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh Viral Audio: सिपाही पर भड़के एसपी साहब, जमकर दी गालियां, बोले- भूपेश बघेल के पास जाओ मुझे...

CSBC Bihar PET 2021 Date Released: सीएसबीसी बिहार ने Forester और Forest Guard पदों के लिए होने वाली पीईटी परीक्षा का शेड्यूल किया जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget