एक्सप्लोरर

बहराइच में ऑनर किलिंग: प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने की बहन का गला काटकर हत्या

बहराइच में झूठी शान के खातिर एक भाई ने बहन की गला काटकर हत्या कर दी। यही नहीं उसने सुबूत मिटाने के लिये सिर को पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

बहराइच, एजेंसी। बहराइच जिले में शादीशुदा रिश्तेदार के साथ प्रेम प्रसंग से नाराज एक व्यक्ति ने अपनी सगी बहन की गला काट कर हत्या कर दी और उसके कटे सिर को पेट्रोल डाल कर जला दिया। पुलिस ने ढाई माह पूर्व भारत-नेपाल के सीमावर्ती रूपईडीहा क्षेत्र में परिवार की झूठी शान के लिए हत्या के इस मामले का खुलासा कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने मंगलवार को बताया कि पिछले जून में रूपईडीहा थाना क्षेत्र स्थित बाबागंज के निर्माणाधीन मकान में एक युवती की सिर कटी लाश मिली थी। उसकी शिनाख्त के लिये शव के फोटो आसपास के गांवों में बंटवाए गये। इलेक्ट्रानिक और सोशल मीडिया का सहारा लिया गया। साथ ही नेपाल बार्डर का मामला होने के कारण नेपाली भाषा में पर्चे और फोटो छपवा कर नेपाल पुलिस की मदद से नेपाल में भी प्रचारित किया गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच, मामले की छानबीन के दौरान सोमवार को सर्विलांस की मदद से शक होने पर पुलिस ने जमशेद नामक युवक को पकड़ कर पूछताछ की तो वह मृतका का सगा भाई निकला। पूछताछ के दौरान उसने झूठी आन की खातिर अपनी बहन की हत्या का गुनाह कुबूल कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी जमशेद उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का निवासी है। जमशेद के बड़े बहनोई का शादीशुदा छोटा भाई हसीम रूपईडीहा में फेरी व्यवसायी है। जमशेद की सबसे छोटी बहन रूबी (18) का हसीम से प्रेम प्रसंग हो गया था। यह बात जमशेद को नागवार थी। हसीम इस बात को लेकर उसे अक्सर चिढ़ाने लगा था। इसकी वजह से जमशेद काफी तनाव में रहने लगा था। ग्रोवर के मुताबिक जमशेद ने पूछताछ में कुबूल किया है कि उसने रूबी को कत्ल करने का इरादा कर लिया। वह उसे लेकर बहराइच के नानपारा इलाके में अपनी बहन के साथ रहने लगा और खुद भी फेरी का व्यवसाय करने लगा। पिछली 18 जून को उसने रूबी को किसी से फोन पर बात करते सुना तो उससे बर्दाश्त नहीं हुआ और रूबी के सोने के बाद उसका मुंह दबाकर चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। उन्होंने बताया कि हत्या के बाद उसने रूबी के धड़ को नेपाल सीमा के पास बाबागंज के एक निर्माणाधीन मकान में फेंक दिया। पहचान छिपाने की नीयत से उसने मृतका का सिर और चेहरा पेट्रोल डालकर जला दिया और उसे धड़ से काफी दूर नानपारा इलाके में स्थित एक नहर में फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जमशेद ने पकड़े जाने पर अपना सारा गुनाह कुबूल कर चाकू और मकतूल रूबी के कपड़े बरामद करवा दिये हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CM योगी बोले- 'प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि में निर्णायक भूमिका निभा रही है नारीशक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि में निर्णायक भूमिका निभा रही है नारीशक्ति'
वाराणसी में स्कॉर्पियों कार को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 4 युवकों की मौत
वाराणसी में स्कॉर्पियों कार को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 4 युवकों की मौत
CM योगी ने किया कन्या पूजन, बोले- 'सिद्धियों को प्रदान करने वाला है मां का नवम स्वरूप'
CM योगी ने किया कन्या पूजन, बोले- 'सिद्धियों को प्रदान करने वाला है मां का नवम स्वरूप'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget