एक्सप्लोरर

Holika Dahan 2025: कानपुर देहात में मनाई जाती है नारियल वाली होलिका, दूर-दराज से आते हैं लोग

Holika Dahan 2025: कानपुर देहात जिले के जुनेदपुर गांव में होली पर वर्षों से अनोखी परंपरा चली आ रही है. यहां नारियल से होलिका तैयार किया जाती है. दूर-दराज से लोग यहां आते हैं.

Holika Dahan 2025: बुराइ पर अच्छाइयों की जीत का प्रतीक होलिका दहन आज पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. होली के दिन दुश्मन भी सारी रंजिशे भूलकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाइयां देते हैं. कानपुर देहात में होलिका लकड़ी और गोबर के कंडो से हटकर नारियल से बनाई जाती है और उसी नारियल से यहां के लोग अपनी बाधाओं, बलाओं और भूत प्रेत की समस्याओं को उतरा कर बाला जी मंदिर में जलने वाली होलिका में रख अपनी विपत्तियों का भी दहन करते हैं और साल भर बाधाओं से दूर रहते हैं.

दरअसल जुनेदपुर गांव में एक बाला जी मंदिर स्थापित है जहां लोग पूरे साल अपने घरों की एक चुटकी मिट्टी और एक नारियल लेकर आते हैं. होली के दहन से पहले यहां इकट्ठा होकर बाला जी मंदिर के महंत से अपने और अपने घर के ऊपर चल रही बाधाओं , विपत्ति और भूत प्रेत के साए को नारियल और चुटकी भर घर की मिट्टी से इसी प्रांगण में उतरा कर के एक स्थान पर एकत्रित करते हैं और होलिका बनाई जाती है. होली के दिन फिर सब लोग मिलकर दहन करते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से लोगों को साल भर किसी भी बुरे साए और बलाओं से बचाया जाता है, हर साल ये प्रथा यूं ही चलती रहती है.

दूसरे शहरों होली मनाने आते हैं लोग
स्थानीय लोगों की माने तो इस प्रक्रिया से उन्हे लाभ मिलता है. यहां इस मंदिर में बंबई, अहमदाबाद राजस्थान के साथ अन्य शहरों के लोग यहां होली से पहले आते हैं और अपने घर से लाए हुए नारियल और मिट्टी से यहां उतारा कराकर बाधाओं को जला देते हैं. वहीं एक और भी मान्यता भीं है कि नारियल से जलाई जाने वाली होलिका से वातावरण भी अच्छा हो जाता है. नारियल के जलने से जहां जहां इसका धुआं पहुंचता है वहां पर हवन और पूजा पाठ की अनुभूति होती है और अच्छे माहौल को महसूस  किया जा सकता है.

 

होलिका दहन की तैयारी
होलिका दहन की तैयारी

मंदिर के महंत ओम प्रकाश शास्त्री ने बताया कि ये वर्षों से होलिका की अनोखी प्रथा चली आ रही है. यहां लोग नारियल लेकर आते हैं, इन्हीं नारियल को इकट्ठा कर मंदिर के एक कमरे में रखा जाता है और होलिका दहन वाले दिन इससे होलिका तैयार की जाती है. इसके साथ ही जो लोग होली वाले दिन यहां आते हैं और अपने घर से एक चुटकी मिट्टी और नारियल अपने साथ लाते हैं. होलिका के सामने अपना उतारा करवाते हैं और उस नारियल को होलिका आग लगा देते हैं.

ये भी पढ़ें: AMU में जमकर उड़ा रंग, छात्र-छात्राओं ने खेली जमकर होली, सामने आया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget