एक्सप्लोरर

प्रयागराज: संगम नगरी ने पेश की अनोखी मिसाल, शांति से हुई होली और फिर अदा हुई नमाज

नमाजियों को मस्जिद तक जाने में कोई दिक्कत ना हो इसके लिए हुलियारों ने तमाम जगहों पर उनके रास्तों को खाली कर दिया था तो वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी होली का त्योहार मनाने में हिंदुओं की मदद की.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में आज आपसी एकता, सौहार्द, भाईचारे और गंगा जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल पेश हुई. यहां शांति और सौहार्द के बीच होली पर अबीर गुलाल उड़े तो वहीं रमजान के जुमे की नमाज भी अदा की गई. संगम नगरी में ना तो कहीं तनाव नजर आया और ना ही कोई तल्खी. दोनों ही धर्म के लोगों ने एक दूसरे की भावनाओं का पूरा सम्मान किया और त्योहार मनाने व परंपराएं निभाने में अपना अहम योगदान दिया. 

खास बात यह रही की आपसी एकता और भाईचारे के चलते यहां किसी भी मस्जिद पर ना तो तिरपाल लगाने की जरूरत पड़ी और ना ही जुमे की नमाज का वक्त बदलना पड़ा. सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज अपने तय वक्त पर हुई. चौक इलाके की जामा मस्जिद में ऊपर जुमे की नमाज अदा की जा रही थी और नीचे जमकर अबीर गुलाल उड़ाए जा रहे थे.

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने की मदद
नमाजियों को मस्जिद तक जाने में कोई दिक्कत ना हो इसके लिए हुलियारों ने तमाम जगहों पर उनके रास्तों को खाली कर दिया था तो वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी होली का त्योहार मनाने में हिंदुओं की मदद की. हिंदुओं और मुसलमानों ने दूसरे धर्म के लोगों को उनके पर्व की बधाई भी दी. दोनों समुदायों के लोग मिली जुली आबादी वाले इलाकों में एक साथ मौजूद होकर व्यवस्थाओं को संभालते हुए नजर आए. 

हालांकि इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी लगातार ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहकर हालात का जायजा लेते रहे. प्रशासन ने पहले ही जगह-जगह पीस कमेटी की बैठक कर ली थी. सिविल डिफेंस और दूसरी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई. प्रयागराज में होली और रमजान का जुम्मा एक साथ पढ़ने के बावजूद कहीं से किसी अप्रिय घटना की कोई खबर सामने नहीं आई है. 

69000 शिक्षक भर्ती: होली पर अन्न त्याग कर अभ्यर्थियों का अनोखा विरोध, सरकार पर लगाए बड़े आरोप

लाउडस्पीकर भी बंद रखा
शहर के नुरुल्लाह रोड पर मुस्लिम समुदाय के एक युवक की मौत के बाद लोगों ने सड़कों पर होली नहीं मनाई और दुख साझा करते हुए लाउडस्पीकर भी बंद रखा. प्रयागराज के लोगों ने आज एकता और सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की है. संगम नगरी के लोगों ने कल भी साथ मिलकर नमाज और होली का त्यौहार मनाने का संकल्प लिया है. प्रयागराज में तीन दिनों तक सड़कों पर रंग खेला जाता है. प्रयागराज के चौक और लोकनाथ इलाके की कपड़ा फाड़ होली समूची दुनिया में मशहूर है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह
आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह
गृहमंत्री अमित शाह से मिले सपा के दो बागी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
गृहमंत्री अमित शाह से मिले सपा के दो बागी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget