एक्सप्लोरर

Holi 2023: रंगभरी एकादशी के साथ अयोध्या में शुरू हुई होली, नाचते गाते नजर आए साधु-संत, जमकर उड़ाया गुलाल

Ayodhya News: महंत हनुमानगढ़ी राजू दास ने इस मौके पर कहा कि होली का विशेष महत्व है, आज रंगभरी एकादशी है. हम रोज हनुमान जी महाराज को गुलाल लगाते हैं, लेकिन आज हनुमान जी महाराज का विधिवत पूजन करेंगे.

Ayodhya News: इस बार की होली अयोध्या (Ayodhya) के लिए राम वाली होली है क्योंकि रामलला के भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान होने से पहले की होली है. वैसे अयोध्या में होली के कई रंग दिखते है. साधु-संतो की माने तो इस दिन वह किसी और के साथ नहीं बल्कि साक्षात् भगवान् राम के साथ ही होली खेलते हैं चाहे वह सड़कों पर रंग गुलाल खेलते साधु संत हो, करतब दिखाते साधु संत हो या फिर अवधी लोकगीत पर झूमते मंदिरों के साधु संत हो. इस मौके पर अवध के नृत्य संगीत का जो जादू मंदिरों में दिखाई देता है वह वरवास ही वशीभूत करने वाला होता है और साधु संत हो या आम नागरिक सभी अपनी सुध बुध खोकर होली के रंग में भीग जाते है.

अयोध्या में रंग भरी एकादशी के साथ मंदिरों में होली शुरू हो जाती है और होली तक पूरी अयोध्या फागुनी रंग में सराबोर हो जाती है. अयोध्या में इसी ख़ास अवसर पर निकलने वाले हनुमानगढ़ी के पवित्रनिशान के साथ नागा साधु सड़कों पर और मंदिर-मंदिर रंग गुलाल के साथ होली खेलते है. 

सड़कों पर गुलाल उड़ाते हुए जाते हैं मंदिर
बैंड बाजे के साथ अयोध्या की सड़कों पर होली के अवसर पर निकलने वाला साधु संतों का काफिला सब कुछ भूल होली के हुडदंग में शामिल हो जाता है. सड़कों पर वाद्य यंत्रो के साथ तरह-तरह के करतब दिखाते और रंग गुलाल उड़ाते साधु संत मंदिर जाते है और वहां मौजूद साधु संतो को लेकर उस मंदिर में पूजा अर्चना कर साथ लेकर आगे बढ़ जाते है. ऐसी मान्यता है कि अयोध्या में हनुमान जी सभी देवी-देवताओं को निमंत्रण देने खुद जाते है इसीलिए उनका पवित्र निशान साल में केवल एक बार इसी ख़ास अवसर पर निकाला जाता है.

महंत हनुमानगढ़ी राजू दास ने इस मौके पर कहा कि होली का विशेष महत्व है, आज रंगभरी एकादशी है. हम रोज हनुमान जी महाराज को गुलाल लगाते हैं, लेकिन आज रंग भरी एकादशी है इसलिए आज हनुमान जी महाराज का विधिवत पूजन करेंगे और अबीर गुलाल लेकर हनुमानगढ़ी से विभिन्न मंदिरों में जाकर ठाकुर जी को गुलाल लगाते हैं और पंचकोसी परिक्रमा करते हैं . अयोध्या में प्रमुख मंदिरों में ठाकुरजी को निमंत्रण देते हैं और होली की शुरुआत करते हैं.

यह भी पढ़ें:-

UP Assembly: यूपी विधानसभा में लगी अदालत, विशेषाधिकार हनन के मामले में 6 पुलिसकर्मियों को एक दिन की सजा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget