एक्सप्लोरर

गोरखपुर: एनकाउंटर में पुलिस की गोली से घायल हुआ बदमाश धर्मदेव यादव, मर्डर केस में था फरार

गोरखपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरा बदमाश फरार हो गया है.

Encounter in Gorakhpur: गोरखपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक एनकाउंटर में शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. एनकाउंटर के दौरान हुई गोलीबारी में बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया है. इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी बदमाश बेंगलुरु में अपने दोस्त और गोरखपुर में युवती की हत्या के मामले में फरार चल रहा था. एनकाउंटर के दौरान उसका एक साथी फरार हो गया. पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है.

बदमाश की पहचान धर्मदेव यादव निवासी देवरिया के रूप में हुई है. मुठभेड़ खोराबार थानाक्षेत्र के रामनगर कडजहां-चंवरी के पास रविवार रात करीब 11 बजे हुई है. पुलिस को इलाके में बदमाशों के होने की सूचना मिली थी. चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया. बाइक सवार धर्मदेव ने पुलिस पर गोली चला दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली धर्मदेव के पैर में लग गई और वो जमीन पर गिर गया. इस तरह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. वहीं उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. 

घायल बदमाश को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है. धर्मदेव मिथुन पासवान गैंग से जुड़ा है. वह देवरिया के गौरीबाजार थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है.

हत्याकांड में फरार था बदमाश
एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि बदमाश की पहचान देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के गौरी बुजुर्ग गांव निवासी धर्मदेव यादव के रूप में हुई है. धर्मदेव यादव चौरीचौरा इलाके के रहने वाले मिथुन पासवान गैंग का सक्रिय सदस्य है. धर्मदेव पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं. खोराबार इलाके में 6 जून को हुई दिव्या दुबे हत्याकांड में भी वह दिव्या के चचेरे भाई के साथ शामिल रहा है. दिव्‍या दुबे की गला दबाकर हत्‍या की गई थी.

उन्होंने बताया कि धर्मदेव के पास से पल्सर बाइक और डबल बैरल बंदूक बरामद हुई है. इसके साथ ही एक खाली और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस को बेंगलुरु में दोस्त की हत्या में भी उसकी सरगर्मी से तलाश थी.

ये भी पढ़ें:

यूपी विधानसभा चुनाव: युवाओं पर अधिक भरोसा दिखाने के मूड में BJP, इन विधायकों का कटेगा टिकट

राहुल गांधी के आम वाले बयान पर डिप्टी सीएम का तंज- तो क्या विदेशी शराब पसंद है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Azam Khan Arrest Highlights: ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
योगी सरकार में बालिका शिक्षा को मिला बढ़ावा, कस्तूरबा विद्यालयों की बदली तस्वीर
योगी सरकार में बालिका शिक्षा को मिला बढ़ावा, कस्तूरबा विद्यालयों की बदली तस्वीर
'देश में न राहुल गांधी आएंगे और न UP में अखिलेश यादव', बोले केशव प्रसाद मौर्य
'देश में न राहुल गांधी आएंगे और न UP में अखिलेश यादव', बोले केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
आज से Fastag के बदल गए नियम, टोल के लिए एनुअल पास की नई कीमतें लागू
आज से Fastag के बदल गए नियम, टोल के लिए एनुअल पास की नई कीमतें लागू
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
 Nidhi Razdan Education: कितनी पढ़ी-लिखी है उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन? देख लें एक-एक डिग्री 
कितनी पढ़ी-लिखी है उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन? देख लें एक-एक डिग्री 
Embed widget