एक्सप्लोरर

Ramlala Pran Pratishtha: 1528 से 2024 तक, जानें- राम मंदिर से जुड़ा घटनाक्रम, कब क्या हुआ?

Pran Prthistha Samaroh: राम के आने का स्वागत अलग अलग अंदाज में भक्त कर रहे हैं. 22 जनवरी 2024 की तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई. पीएम मोदी की मौजूदगी में राम मंदिर का उद्घाटन हुआ.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का इंतजार खत्म हो गया. 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में की गई. राम मंदिर के उद्घाटन से भक्त बेहद उत्साहित हैं. रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो गए. चारों ओर माहौल राम मय नजर आ रहा है. राम के आने का स्वागत अलग अलग अंदाज में भक्त कर रहे हैं. मंदिरों, मठों और शिवालयों में भजन कीर्तिन किए जा रहे हैं. प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाखों लोगों ने टेलीविजन पर देखा. इस मौके पर राम मंदिर-बाबरी मस्जिद के बारे में जानना दिलचस्प होगा. 

राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद

  • वर्ष 1528 : मुगल बादशाह बाबर के आदेश पर सेनापति मीर बाकी ने बाबरी मस्जिद का निर्माण कराया. 
  • वर्ष 1885 : महंत रघुवर दास ने फैजाबाद की जिला अदालत में याचिका दायर की. उन्होंने विवादित ढांचे के बाहर एक चबूतरा बनाने की अनुमति मांगी. अदालत ने रघुवर दास की याचिका खारिज कर दी.
  • वर्ष 1949 : विवादित ढांचे के बाहर मध्य गुंबद के नीचे रामलला की मूर्ति रखी गई.
  • 1 फरवरी, 1986 : स्थानीय अदालत ने सरकार को हिंदू भक्तों के लिए स्थल खोलने का आदेश दिया.
  • 14 अगस्त, 1989 : इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने विवादित ढांचे के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया.
  • 6 दिसंबर, 1992 : 16वीं सदी की बाबरी मस्जिद को ‘कार सेवकों’ ने ध्वस्त कर दिया.
  • 3 अप्रैल, 1993 : केंद्र ने विवादित क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण के लिए ‘अयोध्या में निश्चित क्षेत्र का अधिग्रहण अधिनियम’ पारित किया. 
  • अप्रैल 2002 : विवादित स्थल के मालिकाना हक का निर्धारण करने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सुनवाई शुरू की.
  • 30 सितंबर, 2010 : उच्च न्यायालय ने 2:1 के बहुमत से विवादित क्षेत्र को सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और रामलला के बीच तीन हिस्सों में बांटने का फैसला सुनाया.
  • 9 मई, 2011 : सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या भूमि विवाद पर उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगायी.
  • जनवरी 2019 : सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ का गठन किया.
  • 6 अगस्त, 2019 : सुप्रीम कोर्ट ने भूमि विवाद पर रोजाना सुनवाई शुरू की. 
  • 16 अक्टूबर, 2019 : सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी करने के बाद आदेश सुरक्षित रखा.
  • 9 नवंबर, 2019 : सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में पूरी 2.77 एकड़ विवादित जमीन रामलला को दे दी. जमीन का कब्जा केंद्र सरकार के रिसीवर को सौंपा. शीर्ष अदालत ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को मस्जिद बनाने के लिए मुसलमानों को किसी प्रमुख स्थान पर पांच एकड़ जमीन आवंटित करने का भी निर्देश दिया.
  • 5 फरवरी, 2020 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाए जाने का ऐलान किया.
  • 5 अगस्त, 2020 : प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर निर्माण की बुनियाद रखी.

Ram Mandir Inauguration: अखिलेश के बाद अब डिंपल यादव ने दी प्राण प्रतिष्ठा पर प्रतिक्रिया, जानें- सपा सांसद ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget