एक्सप्लोरर

एबीपी गंगा की धमाकेदार शुरुआत, पहले हफ्ते ही सबसे ज्यादा देखे जाने वाला पहला चैनल बना

लॉन्चिंग के पहले हफ्ते ही हिंदी न्यूज चैनल एबीपी गंगा ने धमाकेदार शुरुआत की है। आपका अपना चैनल नंबर वन पर आ गया है।

आपके अपने चैनल एबीपी गंगा ने धमाकेदार शुरुआत की है। लॉन्च होने के बाद पहले हफ्ते में ही एबीपी गंगा मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए पहले पायदान पर आ खड़ा हुआ है। ख़बरों के बदलते दौर में दर्शकों की ज़रूरतों को समझते हुए एबीपी गंगा ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की अर्बन मार्केट में पहला स्थान* (BARC की शहरी क्षेत्र की रेटिंग के मुताबिक) हासिल किया है। BARC की रेटिंग्स के मुताबिक, टाइम स्पेंड की बात करें तो 7 मिनट 16 सेकंड के साथ एबीपी गंगा पहले नंबर पर है, जबकि मार्केट शेयर में 16 फीसदी के साथ आपके चैनल ने दूसरा स्थान हासिल किया है।

Channel Mkt Share GVTs'000 TSPV MM:SS
News State UP/Uttarakhand 29% 343 06:54
ABP Ganga 16% 189 07:16
News18 Uttar Pradesh Uttarakhand 15% 181 04:34
Bharat Samachar 11% 132 06:49
Sahara Samay UP Uttarakhand 6% 67 04:28
Buland News Samachar Plus 4% 51 05:14
Zee Uttar Pradesh Uttarakhand 4% 50 04:32

Source BARC, TG_ ABC 15+, MKt- UP/UK 10-75L Urban, Wk 17'19

''ख़बर आपकी जुबां आपकी'' टैगलाइन के साथ आपके बीच मौजूद एबीपी गंगा लगातार दर्शकों के बीच अपनी पैठ बनाते हुए छाप छोड़ रहा है। लॉन्च के पहले दिन ही एबीपी गंगा के संपादक राजकिशोर ने केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा के लखनऊ से उम्मीदवार राजनाथ सिंह का साक्षात्कार किया। इस बड़े प्रसारण के दौरान राजनाथ सिंह ने कश्मीर से लेकर वर्तमान राजनीति के हर मुद्दे पर अपनी राय रखी। इसके साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ भी विशेष साक्षात्कार प्रसारित किया गया। उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों पर विस्तार से बात की। एबीपी गंगा की धमाकेदार शुरुआत, पहले हफ्ते ही सबसे ज्यादा देखे जाने वाला पहला चैनल बना

इसके बाद एबीपी गंगा के संपादक राजकिशोर ने चुनाव प्रचार के दौरान ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत की और चैनल ने इस व्यापक साक्षात्कार को प्रसारित किया। मुख्यमंत्री योगी ने चुनाव आयोग द्वारा प्रतिबंध लगाने से लेकर अपनी सरकार की नीतियों व उसकी उपलब्धियों के बारे में चर्चा की। एबीपी गंगा की धमाकेदार शुरुआत, पहले हफ्ते ही सबसे ज्यादा देखे जाने वाला पहला चैनल बना

दोनों राज्यों पर पहले दिन ही विशेष फोकस चैनल के केंद्र में रहा। चैनल के साथ ही एबीपी गंगा के डिजिटल मंच abpganga.com की भी बेहद खास शुरुआत हुई। एबीपी गंगा डिजिटल के हर उस मंच पर उपलब्ध होगा जहां उसका दर्शक मौजूद है। चैनल पर प्रसारित होने वाले सभी कार्यक्रम और ढेरों नई खबरें लोग डिजिटल पर पढ़ और देख सकेंगे।

उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की जनता को ध्यान में रखते हुए चैनल ने जनसाधारण की समस्याओं को दिखाने के लिए प्रभावी कार्यक्रम बनाए हैं। इनमें ''राजनीति'' व ''प्रहार'' ऐसे कार्यक्रम हैं जिनका सीधा सरोकार सामान्य जनता से है। सभी राजनीतिक दल जनता की भलाई की बात तो करते हैं लेकिन उनकी जवाबदेही किस रूप में हो सकती है, कार्यक्रम की संरचना इसी आधार को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। सभी जिम्मेदार नेता इस मंच पर आते हैं और हम उनसे जनता के मुद्दे, उनसे जुड़े सवाल पूछते हैं। एबीपी गंगा पर शाम पांच बजे प्रसारित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम ''राजनीति'' का संचालन चैनल के संपादक राजकिशोर ख़ुद करते हैं। एबीपी गंगा की धमाकेदार शुरुआत, पहले हफ्ते ही सबसे ज्यादा देखे जाने वाला पहला चैनल बना

एबीपी गंगा के प्राइम टाइम पर आने वाला प्राइम टाइम शो ''प्रहार'' समाज और जनता की परेशानियों को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाता है। एबीपी गंगा को ढेर सारा प्यार देने के लिए आप सभी दर्शकों का धन्यवाद।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget