एक्सप्लोरर

बर्ड फ्लू से दो कौओं की मौत के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट, पॉल्ट्री सेक्टर में फिलहाल संक्रमण नहीं

उत्तराखंड में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. वहीं, केंद्र के दिशा निर्देश के बाद राज्य स्तर पर कमेटी गठित कर दी गई हैं.

देहरादून: उत्तराखंड में मृत मिले दो कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रदेश भर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. अधिकारियों ने इसकी सूचना दी. वन अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि भोपाल के प्रयोगशाला में भेजे गए दो मृत कौओं के नमूनों के परीक्षण में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है.

पूरे राज्य में हाई अलर्ट

राज्य की पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद पूरे उत्तराखंड में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. बर्ड फ्लू के मामले अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पॉल्ट्री सेक्टर में बर्ड फ्लू संक्रमण नहीं पाया गया है लेकिन अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं.

पॉल्ट्री सेक्टर में संक्रमण नहीं

आर्य ने कहा, 'अभी तक उत्तराखंड में केवल दो जंगली पक्षियों-कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है और पॉल्ट्री सेक्टर अभी वायरस संक्रमण से मुक्त है.' हालांकि, उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू प्रभावित अन्य राज्यों खासकर हरियाणा से मुर्गी या अंडों का किसी भी रूप में आयात प्रतिबंधित कर दिया गया है और पॉल्ट्री फार्म चलाने वाले और अन्य लोगों को मृत पक्षियों को न छूने तथा उनके बारे में तुरंत अधिकारियों को बताने को कहा गया है.

मंत्री ने कहा कि मृत पक्षियों के नमूने एकत्र करने और उनके शवों को दफनाने वाले वनकर्मियों को भी पीपीई किट पहने बिना यह कार्य न करने के निर्देश दिए गए हैं.

राज्य स्तर पर समितियों का गठन

आर्य ने बताया कि प्रदेश में बर्ड फ्लू संक्रमण के नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार मंगलवार को राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय समितियों का गठन भी कर दिया गया है. राज्य स्तरीय समिति के अध्यक्ष कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव होंगे जबकि जिला स्तरीय समितियों के अध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे.

पिछले कुछ दिनों में देहरादून, ऋषिकेश, कोटद्वार आदि जगहों पर कौओं समेत करीब 300 पक्षी मृत पाए गए हैं जिनमें से ज्यादातर को तो दफना दिया गया जबकि कुछ पक्षियों के नमूने भोपाल और उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित प्रयोगशालाओं में जांच के लिए भेजे गए हैं.

ये भी पढ़ें.

UP Coronavirus Update: महामारी से अब तक 8514 मरीजों की हो चुकी है मौत, सामने आए 511 नए केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
वाराणसी में गंगा के ऊपर गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो की रिहर्सल देख रोमांचित हुए लोग
वाराणसी में गंगा के ऊपर गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो की रिहर्सल देख रोमांचित हुए लोग
मुजफ्फरनगर में रावण के साथ जलेगा 15 फीट का 'कॉकरोच', जानें वजह
मुजफ्फरनगर में रावण के साथ जलेगा 15 फीट का 'कॉकरोच', जानें वजह
लखनऊ में AI सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
लखनऊ में AI सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget