एक्सप्लोरर

Hemkund Sahib Yatra: 15 हजार फीट की ऊंचाई, 8 फीट मोटी बर्फ की चादर, फिर भी हेमकुंड साहिब पहुंचे हजारों श्रद्धालु

Joshimath News: जून माह का पहला सप्ताह गुजरने के बाद भी पवित्र अमृत सरोवर सहित आसपास के क्षेत्र पूरी तरह बर्फ की आगोश में हैं. हेमकुंड साहिब धाम इन दिनों करीब 8 फीट मोटी बर्फ की सफेद चादर ओढ़े है.

Uttarakhand News: सिक्खों का सबसे पवित्र और ऊंचा गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) श्रद्धालुओं से गुलजार है. अब तक 45 हजार से ज्यादा सिख यात्री हेमकुंड साहिब में मत्था टेक चुके हैं. हेमकुंड साहिब की यात्रा मौसम की दुश्वारियों और भारी बर्फबारी के बावजूद जारी है. लोकपाल घाटी में सप्त श्रृंग की पवित्र चोटियों के बीच करीब 15225 फीट की ऊंचाई पर सिखों का तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब है. शनिवार को रिकॉर्ड 4313 सिख श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब पहुंचकर गुरुद्वारे में मत्था टेक गुरबाणी अरदास सुनी. जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 20 मई से लेकर अबतक करीब 45 हजार 634 श्रद्धालुओं ने हेमकुंट साहिब के दर्शन कर लिए हैं.

हेमकुंड साहिब धाम पर 8 फीट मोटी बर्फ की चाद

करीब 8 फीट मोटी बर्फ की सफेद चादर ओढ़े हेमकुंड साहिब धाम आजकल सचमुच धरती पर स्वर्ग का एहसास दिला रहा है. जून माह का पहला सप्ताह गुजरने के बाद भी पवित्र अमृत सरोवर सहित आसपास के क्षेत्र पूरी तरह बर्फ की आगोश में हैं. जानकारों का कहना है कि जून के महीने में हेमकुंड साहिब धाम का बर्फीला नजारा 13 वर्षों बाद देखने को मिला है. हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार गुरुनाम सिंह ने बताया कि यात्रा सुगमता के साथ जारी है.

गुरुद्वारा कमेटी हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का पूरा ध्यान रख रही है. गुरुद्वारे में रुकने से लेकर लंगर, मेडिकल की सुविधा है. अबतक करीब 45 हजार से ज्यादा सिख श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब के दर्शन कर लिए हैं. आस्था पथ पर सेवादार तैनात हैं. साफ सफाई की दुरस्त व्यवस्था की जा रही है. पैदल रास्तों से सिख श्रद्धालु अटला कोटी ग्लेशियर प्वाइंट से ऊपर गुरुधाम की ओर चढ़ाई कर रहे हैं. हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबन्धन कमेटी गोविंद घाट से लेकर गोविंद धाम घांघरिया और हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं के लिए यात्रा व्यवस्था चाक चौबंद की है.


Hemkund Sahib Yatra: 15 हजार फीट की ऊंचाई, 8 फीट मोटी बर्फ की चादर, फिर भी हेमकुंड साहिब पहुंचे हजारों श्रद्धालु

आस्था पथ पर जो बोले सो निहाल के जयकारों की गूंज

सिख यात्रियों को हेमकुंड साहिब से समय पर लाउडस्पीकर के जरिए एलान कर वापस नीचे गोविंद धाम भेजने का हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि नीचे आस्था पथ खराब मौसम ओर बर्फ में फिसलने से यात्रियों को नुकसान न हो. सुरक्षा के मद्देनजर 4 बजे बाद गोविंद घाट से कोई वाहन और श्रद्धालु पुलना घांघरिया की ओर नहीं भेजा जा रहा है. हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं की आमद बढ़ने से एकबार फिर सिखों का तीर्थ स्थल गुलजार है. आस्था पथ पर जो बोले सो निहाल के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है. यात्रा बेस कैंप घांघरिया में होटल, लॉज सभी श्रद्धालुओं से खचाखच भरे हैं. 

Ayodhya News: रामलला के भक्तों की अनोखी आस्था, ईंट-पत्थरों से छोटे-छोटे घर बनाकर मांग रहे हैं मन्नतें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget