एक्सप्लोरर

Ayodhya News: रामलला के भक्तों की अनोखी आस्था, ईंट-पत्थरों से छोटे-छोटे घर बनाकर मांग रहे हैं मन्नतें

Ram Mandir: जिस तरह भक्त तमाम धार्मिक स्थलों पर ईंट-पत्थरों से घर बनाकर आते है ताकि उनकी मनोकामना पूरी हो सके, उसी तरह अब राम मंदिर के दर्शन करने वाले श्रद्धालु भी सपनों का महल बनाकर जा रहे हैं.

Ayodhya Ram Mandir: धर्म नगरी अयोध्या (Ayodhya) में भगवान राम लला का मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है. मंदिर का निर्माण कार्य 2023 के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा. भगवान रामलला का दर्शन पूजन करने के लिए रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं. इनमें से कई श्रद्धालु अपने घर की मनोकामना लेकर पहुंच रहे हैं. बड़ी संख्या में यहां आने वाले श्रद्धालु यहां की ईंट पत्थरों से छोटा सा घर बनाकर अपने घर के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं. 

अयोध्या आने वाले श्रद्धालु जब भगवान राम लला का दर्शन पूजन करते हैं, तो उनके मन में एक जिज्ञासा होती है कि उनके आराध्य प्रभु श्री राम की प्रतिमा कैसी बनाई जा रही है. जिसको देखने के लिए वो अयोध्या के राम कारसेवक पुरम में जाते हैं और अपने आराध्य प्रभु श्री राम की प्रतिमा बनने वाली शिला का दर्शन पूजन करते हैं. शिला का दर्शन पूजन करने के बाद वह अपने लिए भी सपनों का घर का बनाकर जा रहे हैं. ताकि उनके घर की मनोकामना पूरी हो सके. 

पत्थरों से घर बना रहे हैं रामभक्त 
आपने पहले भी देखा होगा वैष्णो देवी, चित्रकूट तमाम धार्मिक स्थलों पर जब श्रद्धालु जाते हैं तो भगवान से अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए तमाम प्रकार की आस्था व्यक्त करते हैं, जिसमें एक प्रकार की आस्था यह भी है कि ईंट और पत्थरों से श्रद्धालु अलग-अलग स्थानों पर अपने सपनों का महल बना कर जाते हैं कि भगवान इसी प्रकार से जैसे आपका महल है उसी प्रकार मेरा भी एक छोटा सा घर हो. इसी तरह अब अयोध्या में भी श्रद्धालु रामलला का दर्शन करने के बाद राम कारसेवक पुरम जाते हैं और वहां रखी गई शिला पूजन के बाद वहां के पत्थरों से छोटे-छोटे घर बनाकर जा रहे हैं. 

शिला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं भक्त
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सभी भक्तों का अपना-अपना भाव होता है कोई श्रद्धालु शिला का दर्शन करता है तो कोई प्रणाम करता है. कोई फूल चढ़ाता है तो कोई दानपत्र में धन डालता है और कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ईट लेकर आते हैं और वहीं पर उसको प्रणाम कर लेते हैं. ये अपनी-अपनी भावना है.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रभारी प्रकाश गुप्ता का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग शिला के दर्शन के लिए आ रहे हैं. भगवान राम लला आशीर्वाद लेते हैं जो भी कष्ट होता है उसे दूर करते हैं.  जो उन्हें जीवन में कष्ट है वह प्रभु से दूर करने के लिए विनती करने आते हैं यह आने वाले दर्शनार्थियों का विश्वास है वह विश्वास हर चीज में प्रकट कर सकता है. 

ये भी पढ़ें- UP News: अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी सफाई व्यवस्था, मठ-मंदिरों के टैक्स होंगे माफ, सूची तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget