एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में बारिश और हिमपात का दौर जारी, शीतलहर की चपेट में आया प्रदेश, मैदानी इलाकों में भी बढ़ी ठिठुरन

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। पहाड़ी इलाकों में हिमपात तो मौदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और हिमपात का यह सिलसिला अगले एक-दो दिन और जारी रह सकता है।

देहरादून, एजेंसी। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है। गुरुवार को इस सीजन का सर्वाधिक हिमपात हुआ। हिमपात की वजह से पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। प्रदेश के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्रों में बुधवार रात से लगातार हिमपात हो रहा है जिससे केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर समेत अनेक इलाकों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है।

हिमपात से खुश पर्यटक चमोली में स्थित प्रसिद्ध स्की रिजार्ट औली की तरफ उमड़ पड़े हैं और उसके बर्फ से लबालब ढलानों पर स्कीइंग का मजा ले रहे हैं। पहाडों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश होने से पूरा राज्य कड़के की ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग के साथ ही प्रशासन ने सर्दी को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मौदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और हिमपात का यह सिलसिला अगले एक-दो दिन और जारी रह सकता है। फिलहाल ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। राजधानी देहरादून में भी राज्य के अन्य हिस्सों की तरह बुधवार रात से शुरू हुई बारिश लगातार जारी रही जिसके चलते शहर में चहल-पहल भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम दिखायी दी और लोग घरों में ही दुबके रहे।

उत्तराखंड में बारिश और हिमपात का दौर जारी, शीतलहर की चपेट में आया प्रदेश, मैदानी इलाकों में भी बढ़ी ठिठुरन

राज्य भर में भारी हिमपात और बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर राज्य के कई जिलों में कल सरकारी और निजी स्कूल बंद रखने के आदेश दिये गये हैं। बर्फबारी व शीतलहर की संभावना को देखते हुए उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने शुक्रवार को पूरे जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों सहित पहली से लेकर 12 वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेवर हवाई अड्डे का नाम अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान
जेवर हवाई अड्डा अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान
लखनऊः होमगार्ड पर पत्नी और बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस कस्टडी में आरोपी
लखनऊः होमगार्ड पर पत्नी और बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस कस्टडी में आरोपी
आजमगढ़: BJP नेता आपस में भिड़े, धक्का-मुक्की, मारपीट तक पहुंचा मामला
आजमगढ़: BJP नेता आपस में भिड़े, धक्का-मुक्की, मारपीट तक पहुंचा मामला
वाराणसी आने वाले सैलानियों के लिए गुड न्यूज, गंगा में मिलेगा बोटिंग का रोमांच
वाराणसी आने वाले सैलानियों के लिए गुड न्यूज, गंगा में मिलेगा बोटिंग का रोमांच

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget