एक्सप्लोरर

रुद्रप्रयाग में आफत बनकर बरस रही है बारिश, मंदाकिनी और अलकनंदा नदियों का बढ़ा जलस्तर

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. यात्रियों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Heavy Rain in Rudraprayag: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बारिश आफत बनकर बरस रही है. पिछले दो दिनों से जिले के ऊंचाई वाले इलाकों से लेकर निचले क्षेत्रों में जमकर बारिश हो रही है. ऐसे में एक ओर जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली है, वहीं केदार घाटी में ठंड भी महसूस की जा रही है. इसके अलावा बारिश के कारण नुकसान भी हो रहा है, जिससे लोगों को खासी दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है. बारिश के कारण मंदाकिनी और अलकनंदा नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जबकि ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे भी रुद्रप्रयाग और श्रीनगर के बीच जगह-जगह बंद होने से लोग परेशान हैं. केदारनाथ हाईवे भी बारिश से कई जगहों पर डेंजर जोन में तब्दील हो गया है. 

बारिश की वजह से हो रहा है नुकसान 
रुद्रप्रयाग जिले में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लगातार हो रही बारिश के कारण जहां एक ओर निचले इलाकों में गर्मी से निजात मिली है तो वहीं केदार घाटी में ठंड महसूस की जा रही है. बारिश के कारण महिलाएं जंगल नहीं जा पा रही हैं जिसकी वजह से जानवरों को चारा नहीं मिल पा रहा है. ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे रुद्रप्रयाग और श्रीनगर के बीच जगह-जगह बंद पड़ा है, जिस कारण राजमार्ग पर सैकड़ों की संख्या में लोग फंसे हुए हैं. राजमार्ग के सिरोबगड़ और धारी कलियासौड़ के पास भारी मात्रा पर मलबा आया हुआ है, जिसे मशीनें हटाने में लगी हैं. केदारनाथ हाईवे पर भी बारिश से काफी नुकसान हो रहा है. 

नदियों का बढ़ा जलस्तर 
मूसलाधार बारिश से हाईवे कई जगहों पर डेंजर जोन बन गया है. हाईवे पर पहाड़ियों से पत्थर बरसात की तरह गिर रहे हैं. ऐसे में आवागमन करने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश से मंदाकिनी और अलकनंदा नदियों को जलस्तर भी बढ़ गया है. हालांकि, अभी दोनों नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं. बारिश से लिंक मार्ग भी बंद हो गए हैं, जहां लोक निर्माण विभाग की मशीनें कार्य में जुटी हुई हैं.

ये भी पढ़ें:

Uttarakhand: केजरीवाल के मुफ्त बिजली के वादे पर बीजेपी ने उठाया सवाल, कहा- यहां भी झूठ बोल रहे हैं

लखनऊ से गिरफ्तार आतंकियों से बड़ा खुलासा, बम बनाने में माचिस की तीलियों के बारूद का किया था इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर को कल मिलेगी कल्याण मंडपम की सौगात, CM योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर को कल मिलेगी कल्याण मंडपम की सौगात, CM योगी करेंगे लोकार्पण
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी तय, 4 दिसंबर को लेंगे सात फेरे
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी तय, 4 दिसंबर को लेंगे सात फेरे
नोएडा में CM योगी के ग्रीन मोबिलिटी विजन का असर, ई-बसों ने पकड़ी रफ्तार
नोएडा में CM योगी के ग्रीन मोबिलिटी विजन का असर, ई-बसों ने पकड़ी रफ्तार
UP में आया UCC तो BJP से ज्यादा सपा का फायदा! एक्सपर्ट ने बताया कैसे?
UP में आया UCC तो BJP से ज्यादा सपा का फायदा! एक्सपर्ट ने बताया कैसे?

वीडियोज

KBC 18: Amitabh Bachchan ने Jaya Bachchan के साथ Time पर पहुंचने का Secret बताया
Bigg Boss 20: Mary Kom के बयान पर विवाद, Team ने Clarification के साथ मांगी माफी
Yaadein: 🤗Dev और Srishti की जिंदगी में लौटीं बहारें! गांव में मिली जिंदगी की नई खुशी। #sbs
Bigg Boss 20: Gullu-Kanika के Love Angle पर सवाल, Audience को क्यों लग रहा है Romance Fake?
Bigg Boss 20: Uditi Singh की One Life खत्म, Kanika Mann-Gullu की Chemistry बनी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती विद्रोहियों के खिलाफ पाक से मिला धोखा! अब सऊदी को इजरायल पर भरोसा
हूती विद्रोहियों के खिलाफ पाक से मिला धोखा! अब सऊदी को इजरायल पर भरोसा
UCC पर चर्चा के बीच गृह मंत्री से मुलाकात के बाद सीएम योगी का पहला बयान, जानें- क्या कहा?
UCC पर चर्चा के बीच गृह मंत्री से मुलाकात के बाद सीएम योगी का पहला बयान, जानें- क्या कहा?
ट्रंप जूनियर की शादी में रूसी अरबपति का पैसा! पुतिन के करीबी ने दो रातों में बहाया पैसा
ट्रंप जूनियर की शादी में रूसी अरबपति का पैसा! पुतिन के करीबी ने दो रातों में बहाया पैसा
एशियन गेम्स 2026: 17 सितंबर से होगा भारत के अभियान का आगाज, जानें किस दिन किस खेल में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी
17 सितंबर से होगा भारत के अभियान का आगाज, जानें किस दिन किस खेल में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी
'लस्ट स्टोरीज 3' से 'इरुमुडी' तक, नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में
नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में, चेक करें लिस्ट
राजपाल यादव पर SC की अहम टिप्पणी, 'आपका आचरण विश्वसनीय नहीं रहा, फिर भी...'
राजपाल यादव पर SC की अहम टिप्पणी, 'आपका आचरण विश्वसनीय नहीं रहा, फिर भी...'
शुभेंदु अधिकारी ने बताया नंदीग्राम में कितने वोटों से जीतेगी BJP?
शुभेंदु अधिकारी ने बताया नंदीग्राम में कितने वोटों से जीतेगी BJP?
Ganesh Visarjan 2026: 14 को स्थापना के बाद 16 सितंबर को तीसरे दिन का विसर्जन कैसे?
Ganesh Visarjan 2026: 14 को स्थापना के बाद 16 सितंबर को तीसरे दिन का विसर्जन कैसे?
Embed widget