एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari: HC के आदेश पर भी नहीं खुला मुख्तार अंसारी की भाभी का पेट्रोल पंप, अवमानना की अर्जी पर आज सुनवाई

Mukhtar Ansari: इलाहाबाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने कुर्क पेट्रोल पंप 2 दिसंबर 2023 को खोलने का आदेश दिया था. आदेश के बावजूद उसे नहीं खोला गया है. 

Mukhtar Ansari News: पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के भाई पूर्व बीएसपी (BSP) सांसद अफजाल अंसारी (Afzal Anasari) की पत्नी फरहत अंसारी की अवमानना याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) में आज सुनवाई होगी. अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी ने गाजीपुर की डीएम आर्यका अखौरी के खिलाफ यह अवमानना याचिका दाखिल की है. जस्टिस विकास बुधवार की सिंगल बेंच में मामले की सुनवाई दोपहर करीब तीन बजे होने की उम्मीद है. आज की सुनवाई में सरकारी वकील को कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने के मामले में जानकारी देनी होगी.

फरहत अंसारी ने कुर्क पेट्रोल पंप खोले जाने की मांग को लेकर यह अवमानना याचिका दाखिल की है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने कुर्क पेट्रोल पंप 2 दिसंबर 2023 को खोलने का आदेश दिया था. हाईकोर्ट के आदेश के बाद 5 दिसंबर 23 को डीएम गाजीपुर को पेट्रोल पंप खोलने के लिए अर्जी दी थी. कोर्ट के आदेश के बावजूद उसे नहीं खोला गया है. 

फरहत अंसारी की याचिका पर सुनवाई
फरहत अंसारी ने अब तक पेट्रोल पंप ना खोले जाने को लेकर पिछले दिनों अवमानना याचिका दाखिल की थी. जिस पर आज सुनवाई होनी है. फरहत की पुरानी याचिका में पेट्रोल पंप को गैंगस्टर एक्ट में कुर्क करने को चुनौती दी गई थी. दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने पेट्रोल पंप खोलने का आदेश जारी किया था. हाईकोर्ट ने कहा था कि गैंगस्टर कोर्ट यह तय करेगी कि पेट्रोल पंप में अपराध से अर्जित संपत्ति लगी है या नहीं.

आपको बता दें कि ये पेट्रोल पंप गाजीपुर के मोहम्मदाबाद कस्बे में है. फरहत अंसारी का किसान पेट्रोल पंप है. कुर्की की कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट में अफजाल अंसारी के जेल से रिहा होने के 2 दिन बाद की गई थी. कुर्की की कार्रवाई डीएम गाजीपुर के आदेश से गैंगस्टर एक्ट में की गई थी. जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा और जस्टिस एस एच ए रिजवी की डिवीजन बेंच ने पेट्रोल पंप खोलने का आदेश दिया था. फरहत अंसारी की तरफ से उनके अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय कोर्ट में दलीलें पेश करेंगे. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget