एक्सप्लोरर

Eye Care: सर्दियों में कैसे करें आंखों का बचाव? ब्लोअर-हीटर सुखा रहे आंख का पानी, कानपुर में बढ़े मरीज

Winter Eye Care Tips: सर्दियों में रूम में हीटर, ब्लोअर और अंगीठी का इस्तेमाल करने से आंखों में समस्या बढ़ रही है. कानपुर में बड़ी संख्या में ऐसे मरीज सामने आ रहे हैं.

Kanpur Eye Problem News: लगातार बढ़ रही ठंड और गलन ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ा दिया है. इससे बचाव के लिए अधिकतर लोग घरों में रूम हीटर, ब्लोअर और अंगीठी का प्रयोग कर रहे हैं. लेकिन ये आपकी आंखों के लिए कितना नुकसान दायक और हानिकारक है ये आपको नहीं पता होगा. सर्दियों में इसके चलते आंखों में हो रही दिक्कतों के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. एक अनुमान के अनुसार ऐसे मरीजों की संख्या में 20 से 30 प्रतिशत इजाफा हुआ है. 

कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पारुल सिंह ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में बड़ी संख्या में ऐसे मरीज आ रहे हैं, जिन्हें आंखों में नमी न होने के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जब इस समस्या की वजह जानने का प्रयास किया गया तो जो पता चला तो वो हैरान कर देने वाला निष्कर्ष था. जो लोग रूम में हीटर, ब्लोअर और अंगीठी का प्रयोग अधिक समय तक कर रहे हैं, उनकी आंखों में ऐसी समस्या आ रही है. जिसके चलते उनकी आंखों की नमी सूख जाती है और आंखों में दिक्कत शुरू हो रही है. 

सर्दियों में क्यों बढ़ जाती हैं आंखों में समस्या?

डॉ. पारुल सिंह ने इस विषय के बारे में एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया कि हमारी आंखों में एक परत होती है जोकि आंखों में लगातार नमी को बनाए रखने का काम करती है पर जब हम बंद स्थानों में हीटर, ब्लोअर या आग के संपर्क में अधिक रहते हैं तो आंखों की वो परत सूख जाती है. इस कारण लोगों को सूखेपन, जलन और आंखों में खुजली की समस्या होती है जो बहुत अधिक भी बढ़ सकती है. 

बंद कमरे में हीटर का न करें इस्तेमाल

डॉक्टर के अनुसार, ये समस्या सिर्फ एक उम्र के लोगों के लिए नहीं बल्कि हर उम्र के लोग इससे पीड़ित हो रहे हैं. उन्होंने खास हिदायत दी कि बंद कमरे में हीटर, ब्लोअर और अंगीठी का प्रयोग बिल्कुल ना करें. इसके अलावा अधिक समय तक लगातार इनका प्रयोग न करे क्योंकि इससे न केवल ऑक्सीजन की कमी होती है बल्कि आंखों में भी समस्या हो सकती है. उन्होंने बताया कि आंखों के आसपास दर्द होना, आंखों में जलन, खुजली, आंखों में सूखापन लगना, ये सारी समस्याएं इसी मौसम के मरीजों में देखने को मिल रही हैं. 

आग के बिल्कुल पास न बैठें

उन्होंने कहा कि दवाओं, ड्रॉप के साथ हर मरीज को बंद कमरे में हीटर, ब्लोअर, अंगीठी का अधिक प्रयोग न करने की सलाह दी जा रही है. कमरे में रूम हीटर या ब्लोअर को जमीन पर रखें, सीधे चेहरे के समाने न रखें. साथ ही बंद कमरे में इनका प्रयोग न करें. आग के बिल्कुल पास न बैठें, थोड़ी दूरी बनाए रखें. समस्या अधिक होने पर आई स्पेशलिस्ट से संपर्क करें.

ये भी पढ़ें- 

UP Police सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने, एग्जाम की तैयारी कर रहे युवा जरूर पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget