एक्सप्लोरर

Independence Day 2021: दो आतंकियों को मौत के घाट उतारकर देश के लिए शहीद हो गये अनिल तोमर

Meerut News: मेरठ के अनिल तोमर घातक बटालियन के हवदार थे. इस बटालियन को ज्यादातर आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के लिए भेजा जाता था.

मेरठ: मेरठ के सिसौली निवासी अनिल तोमर 25 दिसंबर 2020 को कश्मीर के शोपियां जिले के एक गांव में आतंकियों से लोहा लेते हुए मुठभेड़ में घायल हो गए थे. इलाज के दौरान 28 दिसंबर को अनिल शहीद हो गए. अनिल तोमर भारतीय थल सेना की 44 वीं आरआर बटालियन में घातक प्लाटून में हवलदार के रूप में तैनात थे. शोपियां के एक गांव में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर हवलदार अनिल तोमर अपने जवानों के साथ आतंकियों को तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन में जुटे थे. इसी दौरान अनिल तोमर की मुठभेड़ आतंकियों से हो गई, जिसमें अनिल आतंकियों की गोली से घायल हो गए.

दो आतंकियों को किया था ढेर

जिस वक्त मुठभेड़ चल रही थी, उस समय अनिल तोमर व उनके एक साथी आतंकियों के सामने डटे हुए थे लेकिन मुठभेड़ में अनिल तोमर व उनके साथी दोनों गोली लगने से घायल हो गए थे, लेकिन अनिल तोमर ने अपने साथी को वहां से इलाज के लिए भिजवाया और खुद घायल होने के बाद भी आतंकियों का सामना बहादुरी से करते रहे. वहां छिपे दोनों आतंकियों को ढेर करने के बाद ही अनिल ने अपने घायल होने की सूचना अपनी बटालियन को दी. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन 28 दिसंबर को उपचार के दौरान अनिल तोमर वीरगति को प्राप्त हुए.

घातक प्लाटून के हवलदार

अनिल तोमर को घातक प्लाटून का हवलदार बनाया गया था जिसके चलते उन्हें घातक हवलदार अनिल तोमर के नाम से जाना जाता था. अनिल तोमर अपनी फुर्ती और जांबाजी के चलते देश के दुश्मनों के लिए घातक ही साबित होते थे. अनिल के पिता भोपाल सिंह ने बताया कि शुरू में उनको आर्मी हेड क्वार्टर से अनिल के घायल होने की सूचना मिली और कहा कि जल्द ही वह ठीक हो जाएंगे लेकिन उसके बाद उनके छोटे बेटे सुनील तोमर जो खुद भी आर्मी में ही तैनात हैं, उन्होंने अनिल के बारे में पता किया तो उन्हें 28 तारीख को अनिल तोमर के शहीद होने की सूचना मिली. उनके पिता भोपाल सिंह का कहना है कि, उन्हें अपने बेटे की शहादत पर गर्व है. उनका बेटा बहुत ही बहादुर था घायल हो जाने के बाद भी दो आतंकियों को मार कर उसने वीरगति पाई है.

ज्यादातर एनकाउंटर में शामिल रहता था

वहीं, अनिल तोमर के छोटे भाई सुनील तोमर ने बताया कि, अनिल कश्मीर में होने वाले अधिकतर एनकाउंटर में शामिल रहता था. क्योंकि वह घातक प्लाटून में हवलदार था और घातक प्लाटून को ही आतंकियों से मुठभेड़ के समय तैनात किया जाता है. सुनील ने बताया कि, अनिल आतंकियों के साथ लगभग 50 से अधिक मुठभेड़ में शामिल रह चुका था. अनिल तोमर की बहादुरी और साहस के चलते ही उनको घातक प्लाटून में घातक हवलदार के रूप में तैनात किया गया था. सुनील के अनुसार उनका भाई अनिल बहुत ही बहादुर था उनके ऊपर उनके परिवार को ही नहीं पूरे मेरठ व पूरे देश को गर्व है.

वहीं, जब हमने अनिल की पत्नी व बच्चों से बात करनी चाहिए तो अपने पिता को याद करके और कुछ कह भी नहीं पाए. शहीद अनिल की 15 वर्षीय बेटी तान्या दसवीं क्लास में है और 9 वर्षीय बेटा लक्ष्य पांचवीं क्लास की पढ़ाई कर रहा है. जनपद मेरठ का गांव सिसौली आजादी से पहले से ही अपनी शहादत के लिए जाना जाता है. इसी के चलते यहां पर एक शहीद स्मारक भी स्थापित है गांव के अधिकतर युवा सेना में ही तैनात हैं.

ये भी पढ़ें.

Bijnor News: बिजनौर के पुलिस इंस्पेक्टर ने सुलझाया था ब्लाइंड मर्डर केस, मिला बेस्ट इन्वेस्टिगेशन मेडल

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर योगी सरकार ने लिया अहम फैसला
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर योगी सरकार ने लिया अहम फैसला
फतेहपुर में वज्रपात से दो की दर्दनाक मौत, खेत और बाग में गिरी बिजली से मचा कोहराम
फतेहपुर में वज्रपात से दो की दर्दनाक मौत, खेत और बाग में गिरी बिजली से मचा कोहराम
'यूपी का विधानसभा चुनाव सितंबर में करा दें, हम तैयार हैं...' अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यूपी का विधानसभा चुनाव सितंबर में करा दें, हम तैयार हैं...' अखिलेश यादव का बड़ा बयान
राम मंदिर का मामला यूपी चुनाव 2027 में बनेगा हार-जीत की वजह? VHP चीफ के बयान से मिले ये संकेत
राम मंदिर का मामला यूपी चुनाव 2027 में बनेगा हार-जीत की वजह? VHP चीफ के बयान से मिले ये संकेत

वीडियोज

India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान
Siya Goyal का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट? कोर्ट पहुंची Pune Police
WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
Watch: आज के दिन फेंका गया था टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर, जसप्रीत बुमराह ने की थी इस गेंदबाज की पिटाई
आज के दिन फेंका गया था टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर, बुमराह ने की थी इस गेंदबाज की पिटाई
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
Ceiling Fan Cleaning Tips: बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget