एक्सप्लोरर

मिडिल ईस्ट तनाव का दिखा असर! ग्रेटर नोएडा-मुरादाबाद में गैस संकट से परेशान लोग, दोगुने दाम पर मिल रहे सिलेंडर

UP News In Hindi: मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के बीच ग्रेटर नोएडा व मुरादाबाद में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान. सप्लाई की कमी से रेस्टोरेंट, स्ट्रीट फूड विक्रेता व आम उपभोक्ता मुश्किल में हैं.

मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के बीच गैस की दिक्कत सामने आ रही है. ग्रेटर नोएडा में भी कुछ ऐसा ही नजारा दिख रहा है. ग्रेटर नोएडा में रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड चलाने वाले लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं. उन लोगों का कहना है कि अब सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं. अगर मिल रहे हैं तो दुगुने दामों में सिलेंडर मिल रहे हैं, जिसकी वजह से रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड चलाना मुश्किल हो रहा है.

रेस्टोरेंट एक-दो दिन में बंद करना पड़ जाएगा- रेस्टोरेंट मालिक

एबीपी न्यूज ने ग्रेटर नोएडा के जगत फॉर्म मार्किट में जाकर रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड वालों से बातचीत की. इस दौरान जगत फॉर्म में ओम रेस्टोरेंट चलाने वाले विशाल भाटी ने बताया कि रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर है. जितने सिलेंडर की जरूरत होती है उतने मिल नहीं पा रहे हैं. अगर मिल रहे हैं तो काफी महंगे मिल रहे हैं. अब ऐसा लग रहा है कि रेस्टोरेंट एक-दो दिन में बंद करना पड़ जाएगा. फिलहाल सिलेंडर के दाम दुगने कर दिए गए हैं, जिसकी वजह से हमें भी अपने यहां आइटम के दाम बढ़ाने पड़े हैं. अगर एक-दो दिन में सिलेंडर नहीं मिल पाते हैं तो रेस्टोरेंट बंद करना पड़ेगा, जिससे हम रोड पर आ जाएंगे. मेरे यहां 12 से 15 कारीगर काम करते हैं, फिर वे भी काम नहीं कर पाएंगे."

स्ट्रीट फूड वेंडर्स ने बताए अपने हालात

वहीं पाव भाजी, बिरयानी और डोसा लगाने वाले सौरभ ने बताया कि सिलेंडर की बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है. रोजाना सिलेंडर की जरूरत होती है, लेकिन मिल नहीं पा रहा है. जहां पहले 1500 का मिलता था, अब 3000 का मिल रहा है. ऐसे तो हम बर्बाद हो जाएंगे और हमें सब काम बंद करना पड़ेगा.

वहीं टिक्की बेचने वाले चन्द्रभान ने कहा कि सिलेंडर को लेकर बहुत मारामारी है. उसी से हमारी रोजी-रोटी चल रही है, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल रहा है. अगर मिल रहा है तो बहुत महंगा मिल रहा है. ऐसे लग रहा है कि हमें यह काम बंद करना पड़ जाएगा. हम दूसरे जिले से यहां आए हैं, लेकिन अगर यही हालात रहे तो हमें यहां काम-धंधा छोड़कर वापस गांव जाना पड़ेगा.

वहीं फास्ट फूड चलाने वाले शहजाद ने कहा कि सिलेंडर का न होना हमारे लिए समस्या बनता जा रहा है. अभी फिलहाल तो सिलेंडर बचे हुए हैं, लेकिन यह खत्म होते ही हमें दुकान बंद करनी पड़ जाएगी. हमारे पास बहुत कारीगर भी काम करते हैं, उनको भी काम छोड़ना पड़ जाएगा.

मुरादाबाद में गैस की किल्लत, एजेंसी पर लगी भीड़

नोएडा के बाद यूपी के मुरादाबाद में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. पहले बुकिंग कराने के बाद सिलेंडर की डिलीवरी घर तक हो जाती थी, लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि लोगों को खुद गैस एजेंसी पर जाकर घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है. बुकिंग नंबर पर भी गैस बुक करने में लोगों को दिक्कत आ रही है. ईद का मौका करीब है और ऐसे में घरों में खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर की जरूरत सबसे ज्यादा होती है. लेकिन गैस की किल्लत के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी लाइन लग रही है. लोगों का कहना है कि पहले गैस बुकिंग के बाद सिलेंडर सीधे घर पहुंच जाता था, लेकिन अब उन्हें खुद एजेंसी पर जाकर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. कई लोगों को तो घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है.

सप्लाई में कमी का असर अब दिखने लगा है- स्थानीय नागरिक 

स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि गैस बुकिंग नंबर पर कॉल करने में भी दिक्कत हो रही है, जिससे परेशानी और बढ़ गई है. वहीं कुछ जगहों पर घरेलू गैस की खपत पूरी करने के लिए कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पर भी रोक लगाई गई है. लोगों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात और सप्लाई में कमी का असर अब मुरादाबाद में भी देखने को मिल रहा है.

ईद से पहले गैस की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. लोगों ने प्रशासन और गैस एजेंसियों से जल्द व्यवस्था ठीक कराने की मांग की है, ताकि उन्हें इस परेशानी से राहत मिल सके. लोगों का कहना है कि पहले हम फोन पर गैस बुक कर देते थे और सिलेंडर घर तक आ जाता था. अब कई बार कॉल करने के बाद भी बुकिंग नहीं हो रही है. हमें खुद एजेंसी पर आकर लाइन में लगना पड़ रहा है और कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है. ईद का समय है, ऐसे में घर में गैस होना बहुत जरूरी है. हमारी मांग है कि इस समस्या का जल्दी समाधान किया जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के देहरादून दौरे में ट्रैफिक पुलिस रही चौकन्नी, बिना जाम के सफल रहा आयोजन
PM मोदी के देहरादून दौरे में ट्रैफिक पुलिस रही चौकन्नी, बिना जाम के सफल रहा आयोजन
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
'प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा', बोले CM धामी
'प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा', बोले CM धामी
Pilibhit News: पीलीभीत पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
पीलीभीत पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
Advertisement

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
Kitchen Safety Tips: चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
Video: हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
Embed widget