एक्सप्लोरर

UP Election 2022: हाथरस में भाजपा का अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन, यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह ने विपक्ष पर जमकर बोला हमला

हाथरस में भारतीय जनता पार्टी का अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया. इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रभारी उत्तर प्रदेश राधामोहन सिंह पहुंचे.

Election 2022: उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 के चुनाव से पहले सभी पार्टियों ने कमर कस ली है और वोटरों को अपने खेमे में करने के लिए पार्टियां सभी हथकंडे अपना रही हैं. इसी क्रम में भाजपा ने हाथरस के श्रीजी फार्म में अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें भाग लेने आये पूर्व केंद्रीय मंत्री, राज्यमंत्री आदि ने भाजपा द्वारा दलित, अनुसूचित जाति के लिए किए कार्यों के बारे में जानकारी दी और कांग्रेस, सपा, बसपा पर जमकर हमलावर रहे. साथ ही देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, बिजली, गैस, शौचलय सहित तमाम तरह की योजनाओं की चर्चा की.

दरअसल हाथरस में भारतीय जनता पार्टी का अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया. इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रभारी उत्तर प्रदेश राधामोहन सिंह के साथ राज्यमंत्री जी एस धर्मेश के साथ हाथरस सांसद राजवीर दिलेर, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सदर विधायक हरिशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा आदि ने भाग लिया. 

नरेंद्र मोदी ने गरीब मां के आंसुओं को पोछा

भाजपा द्वारा अनुसूचित जाति के लिए किए गए कामों को गिनाया. वहीं मुख्य अतिथि ने दावा भी किया कि अब तक भाजपा ने अनुसूचित जाति के 42 एमपी, 12 केंद्रीय मंत्री, 3 राज्यपाल अपनी इस सरकार में दिए है. 80 करोड़ घरों में मुफ्त राशन, 70 हजार से अधिक अनुसूचित जाति की महिलाओं को रोजगार, 5 करोड़ छात्रों को मुफ्त कोचिंग दी. उन्होंने कहा कि पहले देश में ताकत वाली महिला रही, फिर 10 साल एक और ताकत वाली महिला ने देश पर राज किया, पर एक गरीब के बेटे मोदी ने रोटी बनाते समय जो मां अपने आंचल से अपने व बच्चों के आंसुओं को पोछती थी उन्हें आंसुओ से छुटकारा दिया है. हाथरस की ही बात करें तो एक लाख अस्सी हजार शौंचालय के साथ हर गांव पंचायत में सामूहिक शौंचालय बनाये हैं. आज इतने बड़े सम्मेलन में आप जनता को देख रहे है ये सब देख कर स्पष्ट हो जाता है जनता मोदी और योगी के साथ है.

हाथरस अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन में भाग लेने आये राज्यमंत्री जीएस धर्मेश ने बताया कि अनुसूचित जाति पहले कांग्रेस के साथ थी, कांग्रेस ने दलितों को धोखा देते हुए 45 साल तक देश पर राज किया. उसके बाद मंडल कमीशन आया, दलित अनुसूचित जातियों ने मायावती का साथ दिया लेकिन वो अपने परिवार और भाई के भला करने में जुटी रही. भाजपा ने दलितों के बारे में सोचा मिफ्त 35 किलो राशन दिया, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन को बढ़ाया.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ की सरकार में लिए गए 10 बड़े फैसले जो सुर्खियां बने

UP Election 2022: अजय कुमार लल्लू ने बीजेपी पर चुनाव आयोग को प्रभावित करने का लगाया आरोप, निष्पक्ष चुनाव को लेकर खड़े किए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
यूपी विधानसभा में CM योगी की तस्वीर दिखाने पर बवाल, सपा MLA सचिन यादव निष्कासित
यूपी विधानसभा में CM योगी की तस्वीर दिखाने पर बवाल, सपा MLA सचिन यादव निष्कासित
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget