एक्सप्लोरर

हाथरस में सत्संग के दौरान किन वजहों से हुआ बड़ा हादसा? डीएम ने बताया

Hathras Stampede News: हाथरस में हुए हादसे में 90 से अधिक लोगों की मौत हुई है. इस मामले में आगे की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित की गई है. 

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान हुए हादसे की वजह सामने आई है. जिला अधिकारी (DM) आशीष कुमार ने बताया कि अत्यधिक उमस के कारण ये हादसा हुआ है. हाथरस हादसे में 90 से अधिक लोगों की मौत हुई है. इस मामले में आगे की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित की गई है. 

सत्संग में शामिल रहीं चश्मदीद महिला ने बताया कि जैसे ही बाबा का कार्यक्रम खत्म हुआ, काफी गर्मी थी. लोग इधर-उधर जाने लगे. इसी दौरान भगदड़ मच गई. लोग एक दूसरे पर गिर रहे थे. सत्संग स्थल ऊबड़-खाबड़ था. एक अन्य चश्मदीद ने बताया कि सत्संग स्थल पर कीचड़ था. 

सिकन्दराराऊ के थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के फुलराई गांव में भोलेबाबा के सत्संग के दौरान यह भगदड़ हुई. सत्संग का आयोजन बाबा नारायण साकार हरि ने किया था.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है. सीएम ने कहा, ''जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं.''

उन्होंने एक्स पर लिखा, ''उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी, संदीप सिंह जी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तथा प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया है. ADG, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.''

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लखनऊ में कल AAP का प्रदर्शन, संजय सिंह का ऐलान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लखनऊ में कल AAP का प्रदर्शन, संजय सिंह का ऐलान
मेरठः सांप डसवाकर पति को मारने वाली रविता और प्रेमी दोषी करार, इस दिन होगी सजा
मेरठः सांप डसवाकर पति को मारने वाली रविता और प्रेमी दोषी करार, इस दिन होगी सजा
PM मोदी के 'सेवा के 25 साल', काशी में CM योगी ने किया 'नमो बुक फेस्ट' का शुभारंभ
PM मोदी के 'सेवा के 25 साल', काशी में CM योगी ने किया 'नमो बुक फेस्ट' का शुभारंभ
INDIA गठबंधन के लंच में नहीं थे सपा सांसद, अब अखिलेश यादव बोले, 'कोई एक...'
INDIA गठबंधन के लंच में नहीं थे सपा सांसद, अब अखिलेश यादव बोले, 'कोई एक...'

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
सालों से टीम इंडिया से बाहर हैं 3 मुस्लिम तेज गेंदबाज, लगातार हो रहा अन्याय!
सालों से टीम इंडिया से बाहर हैं 3 मुस्लिम तेज गेंदबाज, लगातार हो रहा अन्याय!
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
Embed widget