एक्सप्लोरर

Hathras Stampede: हाथरस हादसे में पुलिस 'भोले बाबा' से करेगी पूछताछ? एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया ये जवाब

UP News: हाथरस एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया मुख्य आरोपी और कार्यक्रम के आयोजक देव प्रकाश मधुकर और 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इससे पहले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था.

Hathras Stampede: हाथरस में सत्संग मची भगदड़ के बाद अब तक 121 मौत हो गई हैं और इस मामले में यूपी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. हाथरस एसपी निपुण अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया यूपी पुलिस ने एक लाख के इनामी देव प्रकाश मधुकर को गिरफ्तार किया है. उसे दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार कर हाथरस लाया गया है और आगे की जांच जारी है. देव प्रकाश मधुकर कार्यक्रम का मुख्य आयोजक था और कार्यक्रम की परमिशन भी इन्होंने ही ली थी और फंड रेंजर के रूप में इनकी भूमिका रही है. देव प्रकाश मधुकर मनरेगा का जूनियर इंजीनियर था.

भोलेबाबा की गिरफ्तारी एसपी ने कही ये बात
वहीं एसपी निपुण अग्रवाल से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों ने सवाल किया कि हाथरस हादसे में भोले बाबा से भी पूछताछ की जाएगी तो इस सवाल पर एसपी ने जवाब देते हुए कहा नहीं पहले इनको मतलब आरोपी देव प्रकाश मधुकर को PCR पर लेकर पूछताछ की जाएगी फिर कुछ निकलेगा तो देखेंगे.

हाथरस एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया, "मुख्य आरोपी और कार्यक्रम के आयोजक देव प्रकाश मधुकर और 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इससे पहले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था. पूछताछ में यह भी पता चला है कि कुछ समय पूर्व कुछ राजनीति दलों द्वारा इन्हें संपर्क किया गया था. फंड इकट्ठा करने के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है कि कहीं किसी तरह के कार्यक्रम में इनके संसाधन किसी राजनीतिक पार्टी के द्वारा पोषित तो नहीं किए जा रहे हैं. अब तक की पूछताछ से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कोई राजनीतिक दल अपने राजनीतिक और निजी स्वार्थ के लिए इनसे जुड़ रहा है."

एसपी ने आगे बताया कि देव प्रकाश मधुकर ने पूछताछ में बताया कि वह एटा में साल 2010 मनरेगा में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है. वह इस संगठन से कई सालों से जुड़ा हुआ है. वह संगठन का कार्यक्रम कराता और इसके फंड इकट्ठा करता था. एसपी ने बताया कि आरोपी देव प्रकाश मधुकर द्वारा कार्यक्रम के अंदर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को अंदर जाने से रोका जाता था. भीड़ बेकाबू होने के बाद उसने कोई प्रयास नहीं किया और मौके से भाग गया था.

ये भी पढ़ें: PM मोदी के जन्मदिन के लिए वाराणसी में खास तैयारी, BJP का 75 दिनों का खास अभियान शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
यूपी के किसानों को जल्द मिलेगा राहत पैकेज, महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान
यूपी के किसानों को जल्द मिलेगा राहत पैकेज, महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान
योगी सरकार की पहल को युवाओं का साथ, भारत बौद्धिक्स 2.0 में रिकॉर्ड पंजीकरण
योगी सरकार की पहल को युवाओं का साथ, भारत बौद्धिक्स 2.0 में रिकॉर्ड पंजीकरण
योगी सरकार की योजनाओं में डिजिटल बदलाव, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा लाभ
योगी सरकार की योजनाओं में डिजिटल बदलाव, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा लाभ

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget