एक्सप्लोरर

हाथरस हादसे के आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Hathras Stampede: हाथरस हादसे को लेकर न्यायिक आयोग की टीम घटना स्थल पर पहुंची और इस दौरान बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हमने पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया है और हमने सब कुछ नोट कर लिया है.

Hathras Stampede News: हाथरस में हुए दर्दनाक हादसे के आरोपी देव प्रकाश मधुकर को हाथरस पुलिस ने कोर्ट में पेश किया. वहीं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हाथरस ने आरोपी देव प्रकाश मधुकर को 14 दिन की न्याय हिरासत में भेज दिया है. हाथरस में भगदड़ की घटना में अब तक 121 लोगों की मौत हो गई है और इस घटना के मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर को हाथरस पुलिस की एसओजी टीम ने दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से गिरफ्तार किया था.

हाथरस एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि देव प्रकाश मधुकर मुख्य आयोजक था और इस कार्यक्रम की परमिशन इन्होंने ही ली थी. इसके साथ ही फंड रेजर के रूप में इनकी भूमिका है और मधुकर मनरेगा का जूनियर इंजीनियर था. वहीं हाथरस हादसे को लेकर न्यायिक आयोग की टीम घटना स्थल पर पहुंची और इस दौरान बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हमने पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया है और हमने सब कुछ नोट कर लिया है.  

वहीं हाथरस की घटना को लेकर एसपी हाथरस निपुण अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 1 लाख रुपये का इनामी देव प्रकाश मधुकर को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ ही दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है, इससे पहले 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इस घटना से जुड़े अब तक 9 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं.

एसपी ने बताया कि आरोपी मधुकर एटा में मनरेगा का जूनियर इंजीनियर था. मधुकर राजनीतिक दलों के सम्पर्क में था, इनको पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ किया जायेगा. इस मामले में जो भी राजनीतिक दल और नेता जुड़े होंगे उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा.

वहीं आरोपी मधुकर के वकील एपी सिंह ने वीडियो संदेश में दावा किया था, ‘‘हमने हाथरस मामले में दर्ज प्राथमिकी में मुख्य आरोपी बताए जा रहे देवप्रकाश मधुकर का आत्मसमर्पण करा दिया है, उसका यहां उपचार किया जा रहा था इसलिए पुलिस, एसआईटी और एसटीएफ को दिल्ली बुलाया गया.’’

एजेंसी इनपुट के साथ

Hathras Stampede: हाथरस हादसे में पुलिस 'भोले बाबा' से करेगी पूछताछ? एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया ये जवाब

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget