एक्सप्लोरर

'ये हादसा है, हादसे होते रहते हैं..', हाथरस भगदड़ कांड पर सपा सांसद रामगोपाल यादव के बयान

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ पर समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि हाथरस में मची भगदड़ एक हादसा है.

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ पर समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव का बयान सामने आया है. सपा नेता ने इसे एक हादसा बताया और सीएम योगी के साजिश वाले एंगल को गलत बताया. उन्होंने कहा कि ये घटना एक हादसा है, इसमें कोई साजिश नहीं है. 

राम गोपाल यादव ने हाथरस हादसे पर कहा- "हादसा तो हादसा ही होता है.. सबरीमाला पर हो गया..होता रहता है. जब कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है कि इतनी भीड़ हो गई. आस्था इतनी थी भोले बाबा पर लोगों की कि जब वो चले..और उनके पीछे लोग चले.. जैसा कहा जा रहा है..हालांकि अब ये जांच का विषय है जांच चल रही है, जिसके बाद सारी बातें सामने आ जाएँगी. लेकिन ये हादसा है..ये कोई साजिश या डिजाइन मामला नहीं है जैसा कि कुछ लोग कह रहे हैं."

हाथरस हादसे पर बोले रामगोपाल यादव 
हाथरस हादसे के बाद योगी सरकार ने इस तरह के आयोजनों को लेकर एसओपी जारी करने का फ़ैसला किया है, जिस पर सपा सांसद ने कहा, सरकार को इस तरह के कार्यक्रम के लिए एसओपी निर्धारित करनी चाहिए कि ऐसे कार्यक्रम हो तो उसमें कितनी भीड़ हो.. कितने की अनुमति हो..जगह है या नहीं. आने-जाने की व्यवस्था ठीक है या नहीं. डॉक्टरों की व्यवस्था है या नहीं. उसके हिसाब से ही कार्यक्रम होंगे. अपने मन से नहीं कर सकेंगे. 

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को हाथरस पहुंचे थे, जहां उन्होंने अस्पताल में जाकर घायलों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने घटना स्थल का भी दौरा किया. सीएम योगी ने पत्रकारों से बात करते हुए इसमें साजिश की आशंका जताई थी. उन्होंने कहा था कि घटना के बाद सेवादार मौके से भाग गए जबकि उन्हें व्यवस्था करनी चाहिए थी. वहीं उन्होंने इस मामले पर हो रही राजनीति को लेकर भी सपा पर निशाना साधा. 

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस हादसे के लिए प्रशासन को पूरी तरह से ज़िम्मेदार बताया था. उन्होंने कहा कि अगर पुलिस को ये जानकारी थी कि कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं तो उन्हें पहले से व्यवस्था करना चाहिए थी. लोगों की भीड़ को रोकना चाहिए था. 

हाथरस कांड के बाद का वीडियो आया सामने, CCTV फुटेज में यूं भागता दिखा बाबा नारायण साकार हरि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget