एक्सप्लोरर

Hathras Satsang Stampede: हाथरस हादसे पर राहुल गांधी की सलाह का ओम प्रकाश राजभर ने किया स्वागत, जानें क्या कहा

Hathras Stampede:हाथरस हादसे के बाद राहुल गांधी ने पीड़ितों से मुलाकात की थी. उसके बाद उन्होंने सीएम योगी को पत्र लिखा था. जिस पर ओम प्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया सामने आई है.

Hathras Stampede: हाथरस हादसे को लेकर अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं इस हादसे के बाद से लगातार राजनीतिक नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. कई नेताओं ने हादसे के बाद हाथरस पहुंचकर घटनास्थल का दौरा भी किया है. सीएम योगी ने हादसे के अगले दिन ही घायलों से मुलाकत कर घटनास्थल का मुआयना किया था. सीएम के दौरे के बाद राहुल गांधी ने भी हाथरस जाकर पीड़ितों से मुलाकत की थी. 

राहुल गांधी ने पीड़ितों से मुलाकत करने के बाद उन्हें हर संभव मदद दिलाने की बात भी कही थी. अब राहुल गांधी ने हाथरस हादसे में घायल पीड़ितों और हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिजनों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने के लिए एक लेटर लिखा है. सीएम को लेटर लिखे जाने वाली बात जब सुभासपा पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से पूछी गई तो उन्होंने बताया कि अच्छी बात है. उन्होंने सुझाव दिए. सुझाव मुख्यमंत्री को मिले है. उस पर मुख्यमंत्री विचार-विमर्श करेंगे.

राहुल गांधी ने क्या लिखा था लेटर में
राहुल गांधी ने सीएम योगी को लिखे पत्र में लिखा है कि इस दुख की घड़ी में उन्हें हमारी सामूहिक संवेदना और सहायता की आवश्यकता है. राहुल गांधी ने अपने इस लेटर की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर भी पोस्ट की है.राहुल गांधी ने हादसे में जान गंवाने वालों और घायलों को राज्य सरकार की तरफ से मिले मुआवजे पर भी सवाल उठाया है. उन्होंने लेटर में सीएम से कहा है कि सरकार की तरफ से घोषित मुआवजा काफी कम है. ऐसे में इसे तत्काल बढ़ाया जाए. साथ ही घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए.

'हादसे की उचित और पारदर्शी जांच हो'
राहुल गांधी ने लेटर में कहा है कि जब मैं हाथरस और अलीगढ़ में पीड़ित परिवार से मिला तो उन्होंने बताया कि इस घटना में स्थानीय प्रशासन की लापरवाही और संवेदनहीनता है. ऐसे में इस मामले में उचित और पारदर्शी जांच हो. न्याय की दृष्टि से यह भी जरूरी है कि दोषी व्यक्तियों को कड़ी सजा मिले. 

क्या बोले बाबा के वकील एपी सिंह

वकील एपी सिंह ने कहा कि आगे भी मैं खुलकर कहता हूँ कि जिन लोगों को ज़रूरत की चीजें मिली हैं, जिनकी मौत हुई है या जो घायल हुए हैं, हमारी तरफ़ से उनकी पूरी मदद की जा रही है. उनके इलाज का पूरा ख़र्च उठाया जा रहा है. हम अपनी तरफ़ से पूरी मदद कर रहे हैं. आगे भी जांच में जितना सहयोग होगा, बाबा की जैसी भी ज़रूरत पड़ेगी, वह सामने होंगे. मैं सामने रहूँगा. उनकी जगह पर जो भी होगा, जैसे भी होगा, हम सहयोग करेंगे.'

ये भी पढ़ें: यूपी में पुराना दांव दोहराने की तैयारी में अखिलेश यादव! विधानसभा चुनाव के लिए बनाया 'मिशन 300' का प्लान

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget