एक्सप्लोरर

हाथरस कांड का राजनीतिक कनेक्शन! एक ही पार्टी के चार जिलों के 50 से ज्यादा नेता रडार पर

Hathras Stampede: हाथरस मामले पर पुलिस ऐक्शन मोड़ पर है. पुलिस ने एक की पार्टी के कई नेताओं से लगातार पूछताछ कर रही है.नेताओं के काल डिटेल्स भी चेक कर रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है.

Hathras Stampede: हाथरस हादसे की जांच के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में दिखाई दे रहा है. हाथरस हादसे की जांच अब किसी राजनीतिक साजिश की तरफ भी आगे बढ़ रही है. कहीं राजनीतिक साजिश तो नहीं इस दिशा में काम कर रही पुलिस हाथरस एटा अलीगढ़ मैनपुरी इटावा जिले के कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं उनके जिला अध्यक्षों जिला पदाधिकारियों के कॉल डिटेल को भी खंगाल रही है. लगभग 50 से ज़्यादा ऐसे ज़िला स्तर के नेताओं की तलाश पुलिस कर रही है. जिनके संबंध बाबा से गहरे रहे हैं और जो बाबा के लिये पिछले कई वर्षों से काम कर रहे हैं.

इस लोकसभा चुनाव में बाबा के दर पर बड़ी संख्या में टिकट चाहने वालों की भीड़ थी.बाबा कुछ पार्टियों के बड़े नेताओं से और पार्टी हाईकमान से अपने गहरे संबंधों को बताता था, उसने कई जिला पदाधिकारियों को कहकर नियुक्त कराया. ये सब जांच में आगे बढ़ रहा है. जल्द ही जांच कमेटी इस पूरे मामले का खुलासा करेगी. 

सीएम योगी ने भी किया था इशारा
हाथरस का दौरा करने के बाद सीएम योगी ने हाथरस में किसी साजिश की तरफ़ इशारा किया था और कहा था कि इसके पीछे एक बड़ी साजिश लगती है. वहीं हाथरस हादसे की जांच कर रही टीम का कहना है कि इस घटना के पीछे किसी राजनीतिक साजिश से भी इनकार नहीं किया जा सकता. बीते लोकसभा चुनाव में बाबा ने एक विशेष पार्टी के कई लोगों को टिकट दिलवाया और टिकट दिलवाने की पैरवी भी की थी. 

आज आएगी एसआईटी जांच की रिपोर्ट
एडीजी आगरा व अलीगढ़ कमिश्नर के नेतृत्व में जांच की गई थी. डीएम-एसएसपी सहित 100 लोगों के बयान में लिए थे. वहीं दो जुलाई की दोपहर हुए इस हादसे के बाद ही मुख्यमंत्री स्तर से एसआईटी जांच का आदेश जारी किया गया था. इस हादसे में जो भी आरोपी है, इसका भी आज खुलासा हो सकता है. क्योंकि एसआईटी ने हादसे को लेकर तीन दिन तक जांच कर पूरी रिपोर्ट तैयार की है. सीएम योगी को इस हादसे की 15 पेजों की रिपोर्ट भी सौंप दी गई है.

अब तक 6 लोगों की हुई गिरफ्तारी
आईजी अलीगढ़ रेंज शलभ माथुर ने बताया कि इस मामले में अभी तक 6 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं. इसमें 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं. माथुर ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से जब पूछताछ की गई तो मालूम चला है कि यह लोग आयोजन समिति में थे. पूर्व में भी यह कई आयोजन करा चुके हैं. इन लोगों का काम पंडाल का व्यवस्था करना भीड़ इकट्ठा करना होता है. पुलिस ने बताया कि वेद प्रकाश मधुकर के ऊपर एक लाख का इनाम रखा गया है. मुख्य आयोजक वेद प्रकाश मधुकर के खिलाफ NBW इशू कराया जा रहा है. जल्द ही इसे गिरफ्तार  कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: यूपी में अब इन जगहों पर नहीं कर पाएंगे पार्किंग, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए ये सख्त निर्देश

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget