एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'कांग्रेस देश के खिलाफ साजिश रच रही, सपा शासन में गुंडों को पनाह दी'- सीएम योगी

UP Election News:सीएम योगी ने हाथरस में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के खिलाफ साजिश रच रही. उन्होंने राजवीर दिलेर को श्रद्धांजलि भी अर्पित की.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा उत्तर प्रदेश की लोकसभाओं की अलग-अलग सीटों का दौरा किया जा रहा है. 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को गुरु मंत्र देते हुए जनता को साधने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, जिसको लेकर आज भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथरस लोकसभा के सिकंदराराव में स्थित खेल मैदान में पहुंचे. जहां उनके द्वारा हाथरस लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि के पक्ष में चुनाव प्रचार किया. उन्होंने अहेरिया समाज को साधने की कोशिश की, तो हिंदुओं को एकजुट रहने का संदेश दिया.

हाथरस लोकसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान योगी आदित्यनाथ के द्वारा विपक्ष पर जमकर प्रहार किये है. योगी आदित्यनाथ के द्वारा समाजवादी पार्टी पर गुंडों को शय देने के गंभीर आरोप लगाए है. योगी आदित्यनाथ के द्वारा अपने संबोधन में कहा गया सपा शासन में गुंडों को पनाह दी जाती थी. लेकिन योगी आदित्यनाथ के शासन में गुंडों को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया जा रहा है. सरकार की योजनाओं का गुणगान करते हुए योगी आदित्यनाथ के द्वारा हाथरस के हींग के व्यापार को एक नई पहचान दिलाने की बात कही है.

कांग्रेस देश के खिलाफ साजिश रच रही
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार थी तो अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति के हकों को खत्म करने के लिए रंगनाथ मिश्रा कमेटी गठित की गई. उस कमेटी ने सिफारिश की कि पिछड़ी जाति के हकों में से छह फीसदी आरक्षण काटकर मुसलमानों को दे दिया जाए, लेकिन भाजपा ने इसका विरोध किया था. भारत का संविधान कभी धार्मिक आधार पर आरक्षण तय नहीं करता है. इसके बाद यूपीए सरकार ने फिर से कमेटी गठित की. फिर से इनके घोषणा पत्र में यह दिख रहा है. कांग्रेस देश के खिलाफ साजिश कर रही है. 

'यहां कई महापुरुषों का जन्म हुआ'
2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस देश की अखंडता और सौहार्द से खिलवाड़ कर रही है.योगी आदित्यनाथ के द्वारा अपने संबोधन में कहा गया हाथरस लोकसभा ब्रज की देहरी ने कई महापुरुषों को जन्म दिया है. इस देहरी पर दाऊजी महाराज की अनुकंपा है. इस धरती ने काका हाथरसी जैसे साहित्यकारों को जन्म दिया है. साथ ही एक ऐसे सांसद राजवीर दिलेर को यहां से सांसद बनाया जो एक अच्छे नेता के रूप में देश में पहचाने गए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद राजवीर दिलेर को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के वर्तमान सांसद राजवीर दिलेर हमारे बीच में नहीं रहे. दो वर्ष पूर्व उनकी सर्जरी हुई थी. मैं उनको भाजपा परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं. उनके पिता किशनलाल दिलेर के साथ संसद में लंबे समय तक कार्य करने का मौका मिला था. राजवीर दिलेर भी मेरे साथ सांसद रहे थे. उनकी आत्मा जहां भी होगी, वह हाथरस शहर के विकास को देखेगी. मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि उनकी विकास की जो भावनाएं थी, वह भाजपा पूरा कराएगी. 

राजवीर दिलेर को नहीं दिया गया था टिकट
 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सांसद राजवीर दिलेर की मंच के माध्यम से टिकट न मिलने के बाद भी जमकर प्रशंसा की थी. 2024 के लोकसभा चुनाव में सांसद राजवीर दिलेर को टिकट न मिलने के कारण काफी चिंतित देखा जा रहा था. हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई थी. जिसके बाद लोकसभा हाथरस के तमाम शुभचिंतकों में आक्रोश भी देखा गया था. योगी आदित्यनाथ के द्वारा अपने संबोधन में सांसद राजवीर दिलेर के सहारे जनता को साधने की कोशिश भी की है.

ये भी पढ़ें: News: फिशिंग कैट को लोगों ने समझा तेंदुआ, गांव में दहशत, अपने घरों में कैद हो गए ग्रामीण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget