एक्सप्लोरर

हाथरस केस: कोर्ट ने अधिकारियों से पूछा- आपकी बेटी होती तो क्या आधी रात में अंतिम संस्कार होने देते?

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मौजूद अधिकारियों से पूछा कि अगर आप में से किसी के परिवार की बेटी होती तो क्या आप ऐसा होने देते.

लखनऊ: हाथरस की घटना पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस और प्रशासन के रवैया से नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई. कोर्ट ने वहां मौजूद अधिकारियों से पूछा कि अगर यह बेटी किसी रसूख वाले की होती है तो क्या इसी तरह से इसी तरह से आधी रात अंतिम संस्कार किया जाता? इसके बीच पीड़ित परिवार ने कोर्ट में कहा कि उनकी बिना मर्जी के उनकी बेटी का अंतिम संस्कार किया गया. मामले की अगली सुनवाई 2 नवंबर को होगी.

कोर्ट ने प्रशासन से पूछे तीखे सवाल

सुनवाई के दौरान कोर्ट में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी, एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार, और हाथरस के डीएम प्रवीण कुमार मौजूद थे. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अधिकारियों से पूछा कि अगर आप में से किसी परिवार की बेटी होती तो क्या आप ऐसा होने देते?

प्रशासन ने नहीं दिया बेटी का अंतिम बार मुंह देखने का मौका- परिवार

परिवार ने कहा कि अंतिम संस्कार के दौरान परिवार का कोई भी साथ मौजूद नहीं था सिर्फ कुछ गांव वालों को बुलाकर वहां पर गोबर के उपले रखवा दिए गए थे. जबकि परिवार चाहता था कि अंतिम संस्कार सुबह 5 बजे के बाद किया जाए और इस बीच परिवार को अपनी बेटी का चेहरा देखने का एक अंतिम मौका दिया जाए.

भारी भीड़ की वजह से लिया गया आधी रात में अंतिम संस्कार का फैसला- डीएम

हालांकि, हाथरस के डीएम का कहना था कि जिस दौरान अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर गए उस दौरान 300 से 400 लोगों की भीड़ गांव में मौजूद थी और इस वजह से रात में अंतिम संस्कार करने का निर्णय किया गया. जबकि परिवार ने डीएम के इस बयान का विरोध करते हुए कहा कि उस दौरान वहां पर 200 से 300 पुलिस वाले थे और 50 से 60 गांव के लोग ऐसे डीएम का यह कहना कि वहां पर बहुत ज्यादा भीड़ थी गलत है.

डीएम के कोरोना से मरने वाले बयान का भी जिक्र

कोर्ट में पीड़िता की भाभी ने डीएम के उस बयान का का भी जिक्र हुआ जिसमें वो पीड़िता के परिवार से कहते हो नज़र आए थे कि अगर तुम्हारी बेटी कोरोना से मर जाती तो तुम को कुछ नहीं मिलता.

परिवार ने जताया सुरक्षा का खतरा

परिवार ने इसके साथ ही सीबीआई की जांच रिपोर्ट गोपनीयता बरकरार रखने की भी मांग की है. वहीं परिवार ने कोर्ट में अपनी सुरक्षा का खतरा भी जताते हुए सुरक्षा जारी रखने की मांग भी की थी. हालांकि प्रशासन की तरफ से कोर्ट को जानकारी दी गई कि पीड़ित परिवार को पहले से ही सुरक्षा दी गई है.

ये भी पढ़ें-

कानपुर: भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी का विवादित बयान, बोले 'मुसलमान खुद सौंप दें काशी और मथुरा की जमीन'

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
यूपी: लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच
लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच
APAR ID बनाने में यूपी नंबर-1, योगी सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
APAR ID बनाने में यूपी नंबर-1, योगी सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget