एक्सप्लोरर

हाथरस केस: रेप के चारों आरोपियों ने SP को चिट्ठी लिखी, कहा-पीड़िता की मौत भाई की पिटाई से हुई

आरोपियों ने चिट्ठी में लिखा है कि उनकी लड़की से दोस्ती थी. इसी वजह से उस दिन मां और भाई ने लड़की की पिटाई की थी.

हाथरस कांड के सभी चारों आरोपियों ने जेल से SP को चिट्ठी लिखकर खुद को बेकसूर बताया है. चिट्ठी में कहा गया है कि आरोपियों की पीड़िता के साथ दोस्ती थी. दोनों की आपस में बातचीत भी होती थी, लेकिन मौके पर पिटाई आरोपियों ने नहीं की. बल्कि पीड़िता की मां और भाई ने पिटाई की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. चिट्ठी में चारों आरोपी संदीप, रामू, रवि और लवकुश के हस्ताक्षर और उनके अंगूठे के निशान भी हैं.

आरोपियों ने चिट्ठी में लिखा है कि उनकी लड़की से दोस्ती थी. फोन पर बात होती थी. इसी वजह से उस दिन मां और भाई ने लड़की की पिटाई की थी. ये लोग मौके पर बाद में पहुंचे थे. उन्हें पानी भी पिलाया था, लेकिन उल्टा उन्हें ही फंसा दिया गया. आरोपियों ने यूपी पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है.

पीड़िता के परिवार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की उधर हाथरस में कथित तौर पर गैंगरेप और हत्या की शिकार युवती के परिवार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया है कि जिला प्रशासन ने अवैध रूप से उन्हें उनके घर में कैद कर रखा है. उन्हें इस कैद से छुटकारा दिलाया जाए और घर से बाहर जाने और लोगों से मिलने की अनुमति दी जाए. इस याचिका में पीड़िता के परिवार का प्रतिनिधित्व वाल्मीकि समाज के लिए काम करने वाला एक संगठन कर रहा है. पीड़िता के पिता, पीड़िता की मां, दो भाई और दो अन्य परिजन ने यह याचिका दायर की है.

इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि 29 और 30 सितंबर को जिला प्रशासन ने याचिकाकर्ताओं को उनके घर में अवैध रूप से नजरबंद कर दिया और उन्हें किसी से मिलने नहीं दिया गया. हालांकि, बाद में कुछ लोगों को उनसे मिलने की अनुमति दी गई, लेकिन अब भी जिला प्रशासन याचिकाकर्ताओं को उनकी इच्छा से अपने घर से बाहर नहीं जाने दे रहा है.

याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें लोगों से मिलने या बातचीत करने से रोका गया है जिससे उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सूचना प्राप्त करने के अधिकारों का हनन हो रहा है.

ये भी पढ़ें- हाथरस में दंगों की साजिश रचने वाली PFI के बारे में हुआ ये खुलासा, केरल से है बड़ा लिंक हाथरस मामलाः यूपी सरकार आज सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेगी हलफनामा, पीड़िता के घर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
आजमगढ़ः मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
आजमगढ़ः मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget