एक्सप्लोरर

हाथरस केस: सीबीआई चश्मदीद विक्रम उर्फ छोटू को लेकर आई अस्थाई कैंप ऑफिस, भाई भी है मौजूद

हाथरस केस में सीबीआई की जांच जारी है. सीबीआई पूछताछ के लिए चश्मदीद विक्रम उर्फ छोटू को अपने अस्थाई कैंप ऑफिस लेकर आई है. सीबीआई छोटू से पूछताछ कर इस घटनाक्रम की अहम कड़ियों को जोड़ना चाहती है.

हाथरस: हाथरस केस में सीबीआई की तफ्तीश लगातार जारी है. शुक्रवार को सीबीआई की टीम करीब 2 बजे बुलगढ़ी गांव से उस शख्स को पूछताछ के लिए अपने अस्थाई कैंप ऑफिस लेकर आई है, जिसके खेत में कथित सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था. जिस शख्स को सीबीआई अपने अस्थाई कैंप ऑफिस लाई है उसका नाम विक्रम उर्फ छोटू है. छोटू के भाई को भी पूछताछ के लिए लाया गया है.

कड़ियों को जोड़ना चाहती है सीबीआई दरअसल, छोटू वो चश्मदीद गवाह है जो घटनाक्रम के बाद मौके पर मौजूद था. ऐसे में सीबीआई छोटू से पूछताछ कर इस घटनाक्रम की अहम कड़ियों को जोड़ना चाहती है. इससे पहले सीबीआई ने लगातार तीन दिन जाकर बुलगढ़ी गांव में पूछताछ की है. पहले 2 दिन सीबीआई ने पीड़ित पक्ष, घटनास्थल और अंतिम संस्कार स्थल का मुआयना किया था.

आरोपी पक्ष से की पूछताछ बृहस्पतिवार को सीबीआई की टीम ने करीब 3 घंटे से ज्यादा तक आरोपी पक्ष के यहां लगातार पूछताछ की थी. इसके साथ ही कई सारी संदिग्ध वस्तुओं को भी सीबीआई की टीम ने बरामद किया. सीबीआई टीम ने बृहस्पतिवार को आरोपी पक्ष के यहां से फोन बरामद किया और कॉल डिटेल्स खंगाली. टीम ने एक कपड़ा भी बरामद किया है जिसकी फॉरेंसिक टीम अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है.

एसटीएफ की स्पेशल यूनिट करेगी साजिश की जांच बता दें कि, हाथरस के बहाने प्रदेश में जातीय और सांप्रदायिक दंगे भड़काने की साजिश की जांच भी अब एसटीएफ की स्पेशल यूनिट करेगी. चंदपा थाने में गंभीर धाराओं में दर्ज मामला अब एसटीएफ की स्पेशल यूनिट के हवाले कर दिया गया है. अब तक की जांच में योगी सरकार को बदनाम करने की अंतरराष्ट्रीय कोशिशों और फंडिंग के पुख्ता प्रमाण मिले हैं. अब इस घटना के बहाने रची जा रही साजिशों के पर्दाफाश के लिए एसटीएफ की स्पेशल यूनिट गठित की गई है. पाकिस्तान, यूएई और बांग्लादेश समेत तमाम इस्लामिक देशों से योगी सरकार को बदनाम करने के लिए की गई फंडिंग और साजिशों की बात सामने आई है.

यह भी पढ़ें:

गाजियाबाद: एसएचओ के सामने हरियाणवी कलाकार मोनिका चौधरी की पिटाई, देखती रही पुलिस

बलिया गोलीकांडः अखिलेश यादव ने पूछा- क्या एनकांउटर वाली सरकार अपने लोगों की गाड़ी पलटाएगी ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget