एक्सप्लोरर

Lakhimpur Kheri Violence: क्या लखीमपुर खीरी में भी हाथरस जैसी गलती हो गई?

Lakhimpur Kheri Violence: तीन दिन बाद सरकार को समझ में आया कि इस तरह की हिरासत से नेताओं को ही फायदा हो रहा है. सरकार नें तुरंत प्रियंका गांधी को रिहा कर दिया. दूसरे नेता भी रिहा किए जाने लगे.

Lakhimpur Kheri Violence: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 9 लोगों की मौत के बाद प्रशासन नें नेताओं के लखीमपुर खीरी जाने पर रोक लगा दी थी. रोक लगते ही सियासत तेज हो गई. नेता धरने पर बैठने लगे. कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया. कई बड़े नेताओं को नजरबंद कर दिया गया. इस तरह की घटनाओं ने विपक्ष को सियासत के लिए मुफीद ईंधन दे दिया. 3 दिन बाद सरकार को समझ में आया कि इस तरह की हिरासत से नेताओं को ही फायदा हो रहा है. सरकार नें तुरंत प्रियंका गांधी को रिहा कर दिया. दूसरे नेता भी रिहा किए जाने लगे. दिल्ली से विमान  से आए राहुल गांधी को भी एयरपोर्ट पर किसी ने नहीं रोका.

याद करिए कुछ इस तरह के प्रशासनिक फैसले हाथरस केस में भी लिए गए थे. मीडिया को कई दिनों तक पीड़ित के घर जाने से रोका गया. नेताओं को भी रोका जाने लगा. बवाल लगातार बढ़ता जा रहा था. वहां भी 3-4 दिन में सरकार को ये अहसास हो गया कि उनका ये फैसला उन्हीं को नुकसान पहुंचा रहा है. सरकार ने प्रशासन के फैसले को बदल दिया और सभी को पीड़ित के घर जाने की इजाजत दे दी. कुछ दिन बाद ये बवाल शांत हो गया. अब सवाल ये उठता है कि लखीमपुर खीरी प्रशासन और पुलिस अमले ने क्या हाथरस से कोई सीख नहीं ली? अगर लखीमपुर में नेताओं को बिना समर्थकों के प्रशासन पीड़ितों के घर ले जाया जाता तो शायद इतना बड़ा सियासी बवाल ना मचता.

'लोकतंत्र खतरे में'

'लोकतंत्र खतरे में' जैसे आरोप सरकार पर ना लगते और ना ही विपक्ष को अपनी सियासत करने के लिए ईंधन मिल पाता. लोगों का भी सरकार पर भरोसा बढ़ता. लोगों ने तीन दिनों तक टीवी स्क्रीन पर नेताओं का गिरफ्तारी ड्रामा देखा, पुलिस की सख्ती देखी. यहां लोगों के बीच एक विरोधाभास उनके जहन में जरूर उठ रहा होगा. सरकार आरोपी मंत्री के बेटे से पूछताछ करने की जहमत भी नहीं उठा रही है और दूसरी तरफ विपक्षी नेताओं को रोकने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है. शायद सरकार इस मास साइकोलोजिकल फैक्टर को खत्म कर सकती थी यानी अगर रणनीतिक तौर पर देखें तो ये बात साफ समझ में आती है यहां सरकार के सलाहकार और प्रशासनिक अफसरों की गलत सलाह और फैसलों ने सरकार को विपक्ष के कटघरे में खड़ा कर दिया.

अगर यही मंजूरी जो 3 दिन बाद दी गई, पहले दिन ही दे दी जाती तो शायद सरकार को इतने विपक्षी हमलों का शिकार ना होना पड़ता. पुलिस भी इन तीन दिनों में जांच की तेजी दिखा सकती थी. हत्या के आरोपी नेताओं और उनके समर्थकों से कम पूछताछ कर सकती थी. हत्या के आरोपी किसान उपद्रवियों पर भी कार्यवाही कर सकती थी. मौके से सबूतों को इकट्ठा कर सकती थी तो शायद लोगों का भरोसा भी पुलिस और प्रशासन के पक्ष में होता. लेकिन ऐसा नहीं किया गया. बल्कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इंटरनेट बंद करना, जिलों की सीमाओं पर भारी पुलिस बल तैनात कर देना और नेताओं को नजरबंद करने जैसे फैसले लिए जाने लगे.

इन फैसलों से लगातार सरकार और प्रशासन के खिलाफ राजनीतिक माहौल बनने लगा. आखिर 3 दिन बाद सरकार ने अपने तथाकथित गलत फैसले को बदला और सारे नेताओं को पीड़ितों के यहां जाने की इजाजत दे दी. इस इजाजत से विपक्ष को सियासत के लिए किसी नए ईंधन की तलाश करनी पड़ेगी क्योंकि उनकी लोकतांत्रिक मांग को सरकार ने अब मान लिया है. अब इस नाम पर उनके विरोध जनता के गले नहीं उतरेगा.

यह भी पढ़ें:
Lakhimpur Kheri Violence: अमित शाह से मिलकर अजय मिश्रा ने लखीमपुर मामले पर दी सफाई, जानें गृह मंत्री ने क्या कहा?
Explained: नेताओं को मिली लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत, प्रियंका गांधी और संजय सिंह हुए रिहा, जानें- मामले में अबतक क्या क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: सूरत में प्रवासी मजदूर कर रहे संकट का सामना, बीकानेर में 102 सिलेंडर जब्त, दिल्ली में बदली पॉलिसी
Live: सूरत में प्रवासी मजदूर कर रहे संकट का सामना, बीकानेर में 102 सिलेंडर जब्त, दिल्ली में बदली पॉलिसी
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र संपन्न, कांग्रेस ने धामी सरकार पर बोला तीखा हमला, लगाए कई आरोप
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र संपन्न, कांग्रेस ने धामी सरकार पर बोला तीखा हमला, लगाए कई आरोप
चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह, 1 हफ्ते में इतने लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह, 1 हफ्ते में इतने लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान के प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान के प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
Ice Melting In Space: अंतरिक्ष में बर्फ को पिघलने में कितना लगेगा समय, जानें पृथ्वी से कितनी जल्दी होगा यह?
अंतरिक्ष में बर्फ को पिघलने में कितना लगेगा समय, जानें पृथ्वी से कितनी जल्दी होगा यह?
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां, वीडियो वायरल
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां
Embed widget