एक्सप्लोरर

UP News: हर्ष फायरिंग करने पर होगी कड़ी कार्रवाई, शस्त्र लाइसेंस निरस्त होने के साथ जाना पड़ सकता है जेल

UP Harsh Firing: यूपी में शादियों के सीजन के दौरान हर्ष फायरिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी. जिसके चलते हर्ष फायरिंग करने वालों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त होने के साथ ही उन्हें जेल भी जाना पड़ेगा.

UP News: दिवाली के बाद अब शादियों का सीजन जोरों शोरों पर शुरू होने को तैयार है, एक आंकड़े के मुताबिक इस दौरान पूरे देश में 38 लाख शादियां होने का आनुमान लगाया जा रहा है. एक ओर जहां शादियों के सीजन में लोगों को शॉपिंग करते देखा जाएगा. वहीं शादियों के सीजन के दौरान आमतौर पर हर्ष फायरिंग के कारण बड़ी दुर्घटना होते देखी जाती है. ऐसे में अब राज्य भर में पुलिस प्रशासन हर्ष फायरिंग को लेकर सख्त रवैया अपनाने की तैयारी में नजर आ रहा है.

इसी क्रम में पुलिस प्रशासन हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने के लिए मैरिज होम और होटल संचालकों से संपर्क कर उन्हें यह हिदायत दे रही है कि शादी या किसी फंक्शन के दौरान हर्ष फायरिंग पर रोक रहेगी और अगर कोई ऐसा करता है तो उसकी जानकारी सीधे पुलिस को दी जाएगी. इसके अलावा पुलिस ने मैरिज होम और होटल के अंदर किसी भी प्रकार के शस्त्र को लेकर जाने से रोकने की बात कही है.

आगरा डीसीपी सिटी ने दिए खास निर्देश

इस सिलसिले में आगरा के डीसीपी सिटी सुरज कुमार राय ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली सभी चौकियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वह चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मैरिज हाल और होटल जाकर उनके मैनेजर से मुलाकात करें और उन्हें हर्ष फायरिंग के लेकर सचेत किया. इस दौरान होटल, मैरिज हाल से लेकर धर्मशाला में जाकर थाना प्रभारी शादी के सीजन के दौरान सड़कों पर वाहन पार्किंग पर रोक और रात नौ बजे के बाद डीजे के बंद करने को लेकर जानकारी देंगे.

हर्ष फायरिंग करने पर होगा शस्त्र लाइसेंस रद्द 

सुरज कुमार राय के अनुसार यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सभी होटल, मैरिज हाल और धर्मशाला में सीसीटीवी लगी होनी चाहिए और वर्किंग कंडिशन में होना चाहिए. इसके अलावा सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग कम से कम 15 दिनों तक रहनी चाहिए. इसके साथ ही उनका कहना है कि हर्ष फायरिंग करने वालों का शस्त्र लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा. इसके साथ ही उन्हें जेल भी भेजा जाएगा. दरअसल शादियों के सीजन में हर्ष फायरिंग के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रख कर यह फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़ेंः 
Rajouri Encounter: कैप्टन शुभम गुप्ता के घर पहुंचे मंत्री ने दिया चेक तो बिलख पड़ीं शहीद की मां, कहा- 'प्रदर्शनी मत लगाओ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 23 अक्टूबर को इन कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश, शासन ने दिए निर्देश
यूपी में 23 अक्टूबर को इन कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश, शासन ने दिए निर्देश
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget