एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election: हरीश रावत बोले- उत्तराखंड में बनने जा रही है कांग्रेस की सरकार, इतनी सीटें जीतने का किया दावा

Uttarakhand: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया इसके साथ ही यूक्रेन मसले पर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की.

Haldwani News: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए दावा किया राज्य में इस बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है और इस बार इसी मुद्दे पर लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल किया है. इसके साथ ही उन्होंने यूक्रेन मामले को लेकर भी मोदी सरकार पर सवाल खड़े किए और कहा कि भारत सरकार के मंत्री तो जा रहे हैं लेकिन छात्र नहीं आ रहे हैं. यूक्रेन में उत्तराखंड के भी सैकड़ों छात्र फंसे हैं.

हरीश रावत ने किया ये दावा

उत्तराखंड में वोटिंग के बाद से ही हरीश रावत प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं. इस बार भी उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यही बात दोहराई और कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है इसलिए उन्होंने अपना वोट भी इसी मुद्दे पर दिया है. कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है. इस दौरान हरीश रावत कांग्रेस की जीत को लेकर बेहद आश्वस्त नजर आए. वहीं दूसरी तरफ उन्होंने चुनाव में पोस्टल बैलट पर सवाल खड़े किए और कहा कि लालकुआं विधानसभा में पुलिसकर्मियों के पास अब तक पोस्टल बैलट नहीं पहुंचे हैं. इससे पहले खटीमा विधानसभा में भी पोस्टल बैलेट नहीं पहुंचे थे. 

उत्तराखंड चुनाव में दूसरी पार्टियों के आने से त्रिकोणीय मुकाबले पर भी हरीश रावत ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा से लड़ने वाली पार्टियों का सरकार चलाने में भी हम साथ चाहेंगे. राज्य के सभी लोकतांत्रिक दल भी कांग्रेस के साथ आएंगे इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस को 48 से ज्यादा सीटें मिलने जा रही हैं. 

यूक्रेन मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा

हरीश रावत ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर भी मोदी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि यूक्रेन और रूस में छिड़े युद्ध को और भड़काने से बेहतर होगा कि बैठकर बात की जाए. दोनों को समझौते की टेबल पर लाना ये विश्व नेतृत्व का काम है. इसमें जितनी देरी हो रही है मानवता उतनी ही पीड़ित हो रही है. उन्होंने भारत सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि यूक्रेन में जो हालात है उससे पहले ही कई देशों के दूतावास वहां बंद हो गए थे लेकिन भारत सरकार ने अपना दूतावास खोला रखा इसलिए हम सब चिंतित हैं. भारत सरकार से नेता जा रहे हैं लेकिन छात्र नहीं आ रहे हैं इस बारे में सरकार को सोचना चाहिए. 

यह भी पढ़ें:

Dhananjay Singh का विरोधियों को जवाब बोले- हमने कभी दबाव की राजनीति की ही नहीं

Rajasthan में विधानसभा चुनाव से पहले उड़ान के लिए 'पायलट' को सेट करने में जुटा आलाकमान, जानें क्या है फॉर्मूला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र

वीडियोज

Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget