एक्सप्लोरर

हरीश रावत का BJP पर '2 महा झूठ' बोलने का आरोप, चितई गोलू देवता के दरबार में लगाई न्याय की गुहार

Uttarakhand News: उत्तराखंड के चितई स्थित गोलू देवता के मंदिर में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर झूठी राजनीति करने का आरोप लगाया है. भाजपा सरकार झूठ के गर्भ से पैदा हुई है.

Harish Rawat News: उत्तराखंड की सियासत में एक बार फिर चितई गोलू देवता के दरबार से बड़ा राजनीतिक संदेश सामने आया है. पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने आज चितई स्थित गोलू देवता के मंदिर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कथित दो "महा झूठों" के खिलाफ न्याय की गुहार लगाई. उन्होंने भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने 2017 और 2022 में दो बड़े झूठ बोले, जिनका न तो कोई आधार था और न ही कोई नियत.

हरीश रावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा ने 2017 में यह झूठ फैलाया कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो शुक्रवार (जुम्मा) की नमाज के लिए छुट्टी दी जाएगी. इसके बाद 2022 में भाजपा ने एक और झूठ गढ़ा कि उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी. उन्होंने कहा कि इन दोनों झूठों का उद्देश्य सिर्फ धार्मिक ध्रुवीकरण करना और जनता को भटकाना था.

भाजपा सरकार झूठ के गर्भ से पैदा हुई है- रावत
रावत ने गोलू देवता के दरबार में न्याय की अपील करते हुए कहा कि “भाजपा की सरकारें झूठ के गर्भ से पैदा हुई हैं. हमने सच्चाई के पक्ष में और जनभावनाओं के सम्मान में आज गोलू देवता से न्याय की याचना की है, ताकि सच जनता के सामने आए और झूठों की राजनीति को करारा जवाब मिले.”

उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार झूठ का सहारा लेकर चुनाव जीतती रही है, लेकिन अब समय आ गया है जब जनता को सच्चाई से अवगत कराया जाए. चितई गोलू देवता, जिन्हें न्याय का देवता माना जाता है, उनके दरबार में जाकर हरीश रावत ने यह भी संकेत दिया कि अब राजनीतिक लड़ाई सच्चाई और झूठ के बीच की होगी.

रावत के बयान पर राजनीतिक विश्लेषकों की राय?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रावत का यह कदम आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक रूप से अहम हो सकता है, क्योंकि पहाड़ी इलाकों में गोलू देवता के प्रति जन आस्था बेहद गहरी है. कांग्रेस समर्थकों ने इस कदम को ‘सत्य की लड़ाई’ करार देते हुए कहा है कि भाजपा के झूठों का पर्दाफाश अब जन-जन तक पहुंचेगा. वहीं, भाजपा की ओर से अभी तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

यह भी पढ़ें- मामी संग मिलकर मामा को उतारा मौत के घाट, आरोपी भांजे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget