एक्सप्लोरर

मामी संग मिलकर मामा को उतारा मौत के घाट, आरोपी भांजे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bijnor News: अपर पुलिस अधीक्षक संजीव बाजपेयी ने बताया कि फारुख की पत्नी के अपने भांजे के साथ अवैध संबंध थे और उसकी हत्या की साजिश मामी-भांजे ने मिलकर रची थी.

UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के एक जंगल से सोमवार को बरामद किये गये फारुख (35) नाम के एक व्यक्ति के गोली लगे शव के मामले के संबंध में मृतक की पत्नी और उसके भांजे को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि फारुख का शव किरतपुर थानाक्षेत्र के रामपुर आशा गांव के जंगलों से बरामद किया गया और मामले की जांच में सामने आया कि फारुख की हत्या कथित तौर पर उसके भांजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी.

अपर पुलिस अधीक्षक संजीव बाजपेयी ने बताया कि फारुख की पत्नी के अपने भांजे के साथ अवैध संबंध थे और उसकी हत्या की साजिश मामी-भांजे ने मिलकर रची थी. बाजपेयी ने बताया कि दो लोग फारुख को मोटरसाइकिल पर बैठाकर जंगल लाए थे और उसकी हत्या करने के बाद वहां से भाग गये थे. उन्होंने बताया कि फारुख का शव 28 अप्रैल को बरामद किया गया था.

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में मृतक के भाई नईम ने भांजे मेहरबान और उसके साथी उमर के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार देर रात पुलिस ने अमन कालोनी के पास मोटरसाइकिल सवार मेहरबान और उमर को रुकने का इशारा किया लेकिन दोनों ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में मेहरबान के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया.

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो तमंचे और मृतक की मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन जब्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. अधिकारी के मुताबिक, मेहरबान ने पुलिस को बताया कि पिछले पांच वर्ष से मामी अमरीन से उसके संबंध थे. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका मामा फारुख इसी बात को लेकर अमरीन से मारपीट कर रहा था और इसलिए उन्होंने इस हत्याकांड की योजना बनाई थी. पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव से नाराज आजम परिवार! कहा- 'CM नहीं PM बनना चाहते हैं'
अखिलेश यादव से नाराज आजम परिवार! कहा- 'CM नहीं PM बनना चाहते हैं'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी की पाती, जनता को समझाया पर्व का महत्व
गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी की पाती, जनता को समझाया पर्व का महत्व
मुजफ्फरनगर: पर्दे से ढकी गईं शराब दुकानें, कांवड़ यात्रा से पहले फैसला
मुजफ्फरनगर: पर्दे से ढकी गईं शराब दुकानें, कांवड़ यात्रा से पहले फैसला

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Embed widget