एक्सप्लोरर

7 साल के बच्चे को बार-बार गंगा में डुबाते रहे मां-बाप, करते रहे मंत्रों का जाप, वजह जान चौंक जाएंगे आप

Haridwar News: परिजन अपने सात साल के बच्चे का ब्लड कैंसर ठीक होने की उम्मीद में हरिद्वार लाए थे और उसे बार-बार गंगा नदी में डुबकी लगवाई, बच्चा चीखता रहा, लेकिन वो रुके नहीं.

Haridwar News: हरिद्वार में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं, जहां एक माता-पिता ने अपने ही सात साल के बच्चे को बार-बार गंगा में डुबकी लगवाकर मार डाला. इस बच्चे को ब्लड कैंसर था, माता-पिता को उम्मीद थी कि गंगा में डुबकी लगाने से उनका बच्चा ठीक हो जाएगा. बच्चा चीखता रहा, लेकिन वो हर की पौड़ी पर मंत्रों का जाप करते रहे, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. 

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि गंगा में डुबकी लगाने से कैंसर ठीक होने की उम्मीद में माता-पिता ने उसे बार-बार गंगा में डुबकी लगवाई जिसके कारण उसकी मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि बच्चे के अभिभावक हर की पौड़ी के किनारे मंत्रों का जाप करते रहे, जबकि बच्चे की चाची ने उसकी तेज चीख को नजरअंदाज करते हुए उसे बार-बार गंगा में डुबकी लगवाई, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई.

बच्चे को बार-बार डुबकी लगवाई डुबकी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास खड़े लोगों ने बच्चे की चीखें सुनकर महिला को रोकने की भी कोशिश की लेकिन, उसने उनकी एक बात नहीं सुनी और वो लगातार बच्चे को गंगा में डुबकी लगवाती रही. इस घटना के बाद वहां हंगामा हो गया, लोगों ने जब तक उस महिला को रोका तब तक काफी देर हो चुकी थी. बच्चे की जान जा चुकी थी. 

हर की पौड़ी पुलिस थाने की प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे के माता-पिता और चाची को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. उन्होंने बताया कि बच्चा ब्लड कैंसर से पीड़ित था और अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रहता था. परिवार बच्चे की ठीक होने की उम्मीद में गंगा  में डुबकी लगवाने के लिए लाया था,  उन्होंने बताया कि डूबने से बच्चे की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि मामले में आगे पूछताछ की जा रही है. 

Ram Lalla Darshan: सूर्यवंशी मुकुट, हीरे-मोती से जड़ी वैजयंती माला...सिर्फ 15-16 दिनों में ऐसे बने रामलला के आभूषण 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
'बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले...', CJP के प्रदर्शन को लेकर BJP सरकार पर भड़के सपा विधायक
'बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले...', CJP के प्रदर्शन को लेकर BJP सरकार पर भड़के सपा विधायक
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget