एक्सप्लोरर

Ramlala Pran Pratishtha: अधूरे राम मंदिर उद्घाटन का विपक्ष ने किया विरोध, क्या बोले आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी?

Ram Mandir Opening: धर्मनगरी हरिद्वार में पीएम मोदी का अनुष्ठान सफल होने की कामना की गई. निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि ने 100 विदेशियों संग यज्ञ में आहुति दी.

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है. 22 जनवरी को रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होंगे. राम मंदिर के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 11 दिवसीय विशेष अनुष्ठान शुरू किया है. विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ शुक्रवार से यम नियम के अनुसार किया गया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी ऑडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा, 'रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में केवल 11 दिन बचे हैं. पुण्य अवसर का साक्षी बनना मेरे लिए सौभाग्य है.'

हरिद्वार में पीएम मोदी का अनुष्ठान सफल होने की कामना

धर्मनगरी हरिद्वार में पीएम मोदी का अनुष्ठान सफल होने की कामना की गई. निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि ने यज्ञ में आहुति दी. 100 विदेशी नागरिक भी आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि के साथ शामिल रहे. उन्होंने राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम को बाधा मुक्त संपन्न होने की कामना की. कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टी प्रमुखों के राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में नहीं जाने पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी. विपक्षी दलों के नेता राम मंदिर उद्घाटन के मामले पर बीजेपी सरकार को घेर रहे हैं.

आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि ने यज्ञ  में दी आहुति

आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि ने कहा कि राम का निमंत्रण है किसी व्यक्ति का नहीं. उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस समेत राजनीतिक पार्टियों के शामिल नहीं होने को दुर्भाग्य बताया. राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने से पहले उद्घाटन किए जाने पर भी आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर भगवान राम की मूर्ति स्थापित होनी है उसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. इसके साथ ही पूरे अयोध्या में कार्य के लिए थोड़ा वक्त तो लगेगा ही. बता दें कि 22 जनवरी को पीएम मोदी अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे.

Ram Mandir Opening: विपक्ष राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम का क्यों कर रहा विरोध? ओम प्रकाश राजभर ने बताई वजह

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
Embed widget