एक्सप्लोरर

पतंजलि विश्वविद्यालय में 'होलीकोत्सव' का आयोजन, रामदेव बोले- संस्कृति के प्राण तत्व हैं योग और यज्ञ 

Haridwar News: पतंजलि विश्वविद्यालय में होली के मौके पर आयोजित हुए कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने कहा कि योग और यज्ञ हमारी सनातन संस्कृति के प्राण तत्व हैं.

Haridwar News: देव भूमि उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय में होने के मौके पर ‘होलीकोत्सव यज्ञ एवं फूलों की होली’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योग गुरु बाबा रामदेव और कुलपति आचार्य बालकृष्ण मौजूद रहे. इस अवसर पर स्वामी रामदेव  ने सभी देशवासियों को वासंती नवसस्येष्टि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग और यज्ञ हमारी सनातन संस्कृति के प्राण तत्व हैं. 

होलीकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा, ''होली न केवल रंगों का उल्लास का पर्व है, बल्कि सामाजिक समरसता, प्रेम, भाईचारे और बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है.'' उन्होंने कहा, ''हम होली पर प्रण लें कि हमारे भीतर आत्मग्लानि, आत्मविस्मृति, आत्मसम्मोहन आदि न आए. हम सदा सत्य में आरूढ़ रहते हुए अपने सत्य पथ पर, सनातन पथ पर, वेद पथ पर, ऋषि पथ पर, सात्विकता के पथ पर आगे बढ़ते रहें, नूतन सोपान चढ़ते रहें, आरोहण पाते रहें.


पतंजलि विश्वविद्यालय में 'होलीकोत्सव' का आयोजन, रामदेव बोले- संस्कृति के प्राण तत्व हैं योग और यज्ञ 

नशे में न बिगड़ने दें सौहार्द- बाबा रामदेव

बाबा रामदेव ने आगे कहा, '' सनातन संस्कृति के प्रत्येक पर्व को हम योग और यज्ञ के साथ मनाते हैं. योग और यज्ञ हमारी सनातन संस्कृति के प्राण तत्व हैं, आत्म तत्व हैं. रामदेव ने सभी देशवासियों से आह्वान किया कि इस सौहार्द को भांग और शराब के नशे में बिगड़ने न दें. यह समाज के लिए हानिकारक हैं.''

होली अहंकार के त्याग का पर्व - आचार्य बालकृष्ण

इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण कहा, ''होली अहंकार के त्याग का पर्व है. अपने अंदर के विकारी भावों रूपी हिरण्यकश्यप को होलिका में दहन करने का पर्व है. होली पर सभी आपसी मतभेदों को भूल कर भाईचारे के रंग में रंगकर इस पावन पर्व को सार्थक बनाएं.'' उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि होली पर्व पूर्ण सात्विकता के साथ मनाएं. होली पर गोबर, कीचड़ और कैमिकल युक्त रंगों का प्रयोग न करें. फूलों और हर्बल गुलाल से ही होली खेलें. कैमिकल्स युक्त रंगों से आंख और त्वचा रोग होने की प्रबल सम्भावना रहती है.

इस दौरान आचार्य बालकृष्ण ने होली खेलने से पूर्व कुछ सावधानी बरतने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि होली खेलने से पहले अपने शरीर के खुले हिस्सों पर सरसों या नारियल का तेल या कोल्ड क्रीम लगाएं, इससे रसायनयुक्त हानिकारक रंगों से त्वचा खराब होने की संभावना कम हो जाती है. 

कार्यक्रम में पतंजलि विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ पतंजलि संस्थान से सम्बद्ध सभी ईकाइयों के ईकाई प्रमुख, विभागाध्यक्ष, कर्मचारीगण, शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यगण, शिक्षकगण, विद्यार्थीगण, कर्मचारीगण, संन्यासी भाई व साध्वी बहनें उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें-

108 कृष्ण मंदिर वाले चरखारी में मनाई गई ब्रज की होली, BJP विधायक बोले- मुसलमानों को रंग से परहेज...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप
लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget