एक्सप्लोरर

Haridwar News: पूर्व CM हरीश रावत ने निशंक पोखरियाल के बयान पर कसा तंज, कहा- पहले वो गंगा में डुबकी लगाएं

Uttarakhand news: बीजेपी के तमाम नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष कर रहे हैं. इसको लेकर हरीश रावत का कहना है कि बीजेपी से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती. इसी के साथ उन्होंने अपने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की.

Haridwar News: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा दक्षिण भारत से निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की तर्ज पर उत्तराखंड (Uttarakhand) में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार में भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं. हरीश रावत ने यात्रा के माध्यम से बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व पर करारा वार किया.

वहीं हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल द्वारा दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि निशंक पहले गंगा में डुबकी लगाएं क्योंकि इतने सालों तक हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने हरिद्वार का अपमान किया उसके लिए हरिद्वार से क्षमा मांगे.

हरीश रावत ने चुनाव लड़ने की जाहिर की थी इच्छा 
आगामी लोकसभा चुनाव में हरिद्वार सीट से एक बार फिर हरीश रावत ने चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की. बीजेपी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है. बीजेपी के तमाम बड़े नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष कर रहे हैं. इसको लेकर हरीश रावत का कहना है कि बीजेपी से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती, जब हमने पीएम मोदी की गाड़ी देखी तब हमने कहा उनके अंदर गुण भाव आ रहा है. राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, तो बीजेपी के नेताओं को उनमें सद्दाम हुसैन नजर आ रहा है क्योंकि बीजेपी को सपने में भी सद्दाम हुसैन ही नजर आते हैं इसमें हम उनकी कोई मदद नहीं कर सकते हैं.

बीजेपी सांसद ने भारत जोड़ो यात्रा पर कसा था तंज
हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा था कि इस यात्रा से कांग्रेस को कुछ भी फायदा नहीं होगा. कांग्रेस पूरे देश में खत्म हो रही है इसको लेकर हरीश रावत ने कहा कि निशंक जी पहले गंगा में डुबकी लगाएं, क्योंकि उन्होंने इतने वर्ष प्रतिनिधित्व करते हुए हरिद्वार का अपमान किया है. उसके लिए वह पहले हरिद्वार की जनता से क्षमा मांगे उसके बाद ही हमारी यात्रा पर उंगली उठाएं.

वहीं आगामी लोकसभा चुनाव में हरिद्वार से एक बार फिर से चुनाव लड़ने की तैयारी हरीश रावत द्वारा की जा रही है और उनके द्वारा चुनाव लड़ने की इच्छा भी जताई जा रही है. हरीश रावत का कहना है कि हरिद्वार में कांग्रेस अच्छी तरीके से लड़ेगी, यह यात्रा कांग्रेस की है. मैं राजनीतिक व्यक्ति हूं ना कि संन्यासी हूं आज तो सन्यासी भी राजनीति कर रहे हैं. मेरा यात्रा का उद्देश्य राजनीतिक भी है और पार्टी की जो मुहिम है उसका हिस्सा भी बनना है, क्योंकि उत्तराखंड में कांग्रेस का वरिष्ठ व्यक्ति भी मैं ही हूं. कई वर्षों की राजनीति का अनुभव भी है. पार्टी किसको लड़ाती है यह तो वही तय करेगी. मेरी जीतने की जितनी योग्यता थी मैं उसको हासिल कर चुका हूं.

यह भी पढ़ें:-

Kannauj News: कन्नौज से लोकसभा चुनाव क्यों लड़ेंगे अखिलेश यादव? सपा प्रमुख ने खुद बताई ये वजह

 

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget