एक्सप्लोरर

Kannauj News: कन्नौज से लोकसभा चुनाव क्यों लड़ेंगे अखिलेश यादव? सपा प्रमुख ने खुद बताई ये वजह

Samajwadi Party के अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने 2024 का लोकसभा चुनाव कन्नौज सीट से लड़ने के संकेत दिये हैं. यादव ने कहा, ‘‘हमारा तो काम ही है चुनाव लड़ना.’’

Kannauj Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने 2024 का लोकसभा चुनाव कन्नौज सीट से लड़ने के संकेत दिये हैं. यादव ने कहा, ‘‘क्यों, क्या करेंगे खाली बैठकर? हमारा तो काम ही है चुनाव लड़ना. जहां हम पहला चुनाव लड़े थे, वहां फिर से चुनाव लड़ेंगे.’’ उनसे पूछा गया था कि कन्नौज से पहले सांसद रहीं डिम्पल यादव अब मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव लड़ रही हैं, ऐसे में क्या 2024 में वह खुद कन्नौज से लड़ेंगे. सपा अध्यक्ष पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता के पुत्र के तिलक समारोह में शिरकत करने आये थे.

यादव ने यह भी कहा कि कन्नौज उनकी कर्मभूमि है और कन्नौज के लोगों ने उन्हें तीन बार सांसद के रूप में चुना है. उन्होंने कहा, ‘‘यहां की जनता ने मुझे हमेशा स्नेह और प्यार दिया है इसलिए मैं कन्नौज को कभी नहीं छोड़ सकता.’’ यह पूछे जाने पर कि पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में उन्होंने अपनी पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से क्यों उतारा, जबकि वह पहले कन्नौज से चुनाव लड़ी थीं, सपा प्रमुख ने कहा, '2024 में फिर से चुनाव हैं.'

अखिलेश की टिप्पणी पर बोले सुब्रत पाठक
यादव की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, बीजेपी के कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने कहा, 'यहां (कन्नौज) से चुनाव लड़ने के लिए उनका स्वागत है. 2024 के चुनाव में, बीजेपी उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करेगी और सपा के सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी.'

पाठक ने कहा, ‘‘नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के निधन के बाद सपा के सामने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने की चुनौती है और यादव के बयान को इसी संदर्भ में देखा जा सकता है.’’

फिलहाल यादव करहल सीट से विधायक हैं. गौरतलब है कि उन्होंने जनप्रतिनिधि के तौर पर अपना सफर वर्ष 2000 में कन्नौज लोकसभा सीट से ही शुरू किया था. उस वर्ष इस लोकभा सीट पर उपचुनाव में जीत हासिल कर वह पहली बार सांसद बने थे. उसके बाद 2004 और 2009 में भी वह कन्नौज से ही सांसद चुने गये थे. वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. 

Mainpuri By-Election 2022: शिवपाल यादव के बेटे आदित्य का दावा- जसवंत नगर से मिलेगी 1 लाख वोटों की लीड, 2024 को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget