एक्सप्लोरर

कांवड़ यात्रा पर संतों की चिट्ठी, यातिन्द्रानंद गिरी ने की मुस्लिम कारीगरों की जांच की मांग

Haridwar News:यतीन्द्रानंद गिरि और स्वामी यशवीर महाराज ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर कांवड़ निर्माण प्रक्रिया के मानकीकरण और सत्यापन की मांग की है.

Uttarakhand News: हरिद्वार में कांवड़ यात्रा से पहले कांवड़ निर्माण को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि और स्वामी यशवीर महाराज ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर कांवड़ निर्माण प्रक्रिया के मानकीकरण और सत्यापन की मांग की है. संत समाज ने कांवड़ की पवित्रता और निर्माताओं की धार्मिक-सामाजिक पृष्ठभूमि की जांच पर जोर दिया है, जिससे कांवड़ यात्रा की आस्था और शुचिता बरकरार रहे.

हाल ही में कुछ हिंदू संगठनों ने यह सवाल उठाया है कि क्या मुस्लिम परिवारों द्वारा बनाई गई कांवड़ पवित्र मानी जा सकती है, खासकर तब जब कुछ लोग थूक जिहाद और गो-हत्या जैसे विवादित मामलों से जोड़े जाते हैं. इन संगठनों का कहना है कि कांवड़ जैसी पवित्र वस्तु के निर्माण में धार्मिक शुचिता और पारदर्शिता सुनिश्चित होनी चाहिए.

संत समाज की मांग: कांवड़ निर्माण में मानकीकरण और पारदर्शिता

जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि ने कहा कि कांवड़ यात्रा में लाखों श्रद्धालु सौ किलोमीटर से अधिक का सफर तय करते हैं. यह आस्था का प्रतीक है, और इसके निर्माण में किसी भी तरह का संदेह स्वीकार्य नहीं है. कांवड़ निर्माण में लगे लोगों की धार्मिक और सामाजिक पृष्ठभूमि की जांच होनी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कांवड़ बनाने वाले लोग धार्मिक शुचिता का सम्मान करते हैं.

संत समाज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की है कि कांवड़ निर्माण के लिए एक मानक प्रक्रिया लागू की जाए और निर्माताओं का सत्यापन हो ताकि श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई आंच न आए.

विवाद की जड़: थूक जिहाद और गो-हत्या के आरोप

हाल के दिनों में थूक जिहाद और गो-हत्या जैसे मुद्दों ने देशभर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. कुछ हिंदू संगठनों का दावा है कि कांवड़ निर्माण में शामिल कुछ लोगों की पृष्ठभूमि संदिग्ध है, जिससे कांवड़ की पवित्रता पर सवाल उठ रहे हैं.

मुख्यमंत्री धामी को पत्र: संत समाज की अपील

स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री से अपील की है कि कांवड़ निर्माण के लिए एक नियामक तंत्र स्थापित किया जाए. उन्होंने सुझाव दिया कि:

  • कांवड़ निर्माण में लगे लोगों की पृष्ठभूमि की जांच हो.
  • निर्माण प्रक्रिया में धार्मिक और सांस्कृतिक मानदंडों का पालन सुनिश्चित किया जाए.
  • एक सत्यापन प्रणाली लागू हो, जो पारदर्शिता और विश्वास बनाए रखे.

यहां बता दें कि इससे पहले भी यूपी में कई संत और हिन्दू संगठन इस तरह की मांग उठा रहे हैं. कई जगह अलग-अलग धर्म के दुकानदार होने से विवाद भी हुआ था. फ़िलहाल अभी इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफसे कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget