एक्सप्लोरर

हरिद्वार: गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, मुस्लिम समुदाय ने होली पर बदला जुमे की नमाज का समय

Holi 2025 in Haridwar: देशभर में इस बार होली और जुमा एक दिन मनाया जाएगा. ऐसे हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड पर है. इसको लेकर ज्वालापुर में पुलिस ने दोनों समुदायों के साथ एक विशेष बैठक आयोजन किया.

Haridwar News: होली का पर्व और जुमा इस बार एक साथ पड़ रहा है. दो समुदाय का पवित्र अवसर को देखते हुए हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड पर है. होली से पहले आज यानी मंगलवार (11 मार्च) को हरिद्वार क्षेत्र के ज्वालापुर में पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को बुलाकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया. इस बैठक में जिम्मेदार लोगों के साथ मस्जिदों के इमाम और उलेमा मौजूद रहे.

होली और जुमे के संयोग को देखते हुए मुस्लिम समाज ने गंगा जमुनी तहजीब की अद्भुत मिसाल पेश की. इस मौके पर जमीयत उलेमा ए हिंद के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना आरिफ कासमी, मस्जिद कमेटी और मुस्लिम समाज की ओर से जुमे की नमाज का समय बदलने का ऐलान किया गया है. जिसके बाद सभी मस्जिदों में ढाई बजे जुमे की नमाज अदा की जाएगी. 

कैलाश नंद गिरि का बड़ा बयान
निरंजन अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर कैलाश नंद गिरि महाराज का भी बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि सभी धर्मों को मिल-जुलकर त्योहार मनाना चाहिए और नेताओं को होली और जुमा पर बयानबाजी करने से बचना चाहिए.

पुलिस ने क्या कहा?
एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में दोनों समुदाय के सभी गणमान्य लोगों को बुलाया गया था. जिसमें गणमान्य लोगों की तरफ से खुद फैसला लिया गया कि होली के दिन ढाई बजे जुमे की नमाज को अदा की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस मौके पर होलिका दहन के समय को लेकर भी चर्चा हुई है.

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि होली के त्योहार पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया जाता है, इस संबंध में पुलिस व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई है. उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय बाजारों में ट्रैफिक मूवमेंट रहता है, इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस और थाने की पुलिस मिलकर 2 दिन पहले से है ही उसका नेतृत्व करना शुरू कर देंगे.

असामाजिक तत्वों को पुलिस की चेतावनी
एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि मैं यह भी संदेश देना चाहूंगा कि इस मौके पर अगर कोई व्यक्ति कानून व्यवस्था को बिगाड़ेगा तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस बार होली और जुमा एक साथ पड़ रहा है. इसको लेकर पुलिस फोर्स को अलग-अलग सेक्टर में बांटा गया है और पूरे डिस्ट्रिक्ट में जोन सेक्टर बनाए गए हैं.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्र में 30 सुपर जोन बनाए हैं, इसके अलावा 7 जोन बनाए गए हैं. इसी तरह बाकी सेक्टर बनाए गए हैं, उनमें पुलिस प्रबंध किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध हमारे जरिये किए गए हैं.

'इलाके का अमनो अमान कीमती'
जमीयत उलेमा ए हिंद के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना आरिफ कासमी ने बताया हमारे इलाके का अमनो अमान बहुत कीमती है. इसी को बरकरार रखने के लिए प्रोग्राम में हर तरह के लोग आए हैं. उन्होंने बताया कि यहां हिंदू और मुसलमान दोनों काफी तादाद में मौजूद हैं.

मौलाना आरिफ कासमी ने कहा, "यहां आज तक कभी भी हिंदू मुस्लिम के मसले नहीं हुए हैं और जब भी कोई मसला हुआ है तो उसको आपस में बैठकर सुलझा लिया जाता है. इसीलिए आने वाला जो जुमा है, उसके बारे में हमारे जिम्मेदारों ने तय किया है कि सभी की राय से उस दिन जुमा शहर की मस्जिदों में ढाई बजे होगा.

ये भी पढ़ें: अयोध्या: आतंकी की गिरफ्तारी के बाद और बढ़ी सुरक्षा, बड़े स्तर पर उठा जा रहे कदम, जानें प्लान

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
Mahoba News: अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
महोबा में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
Mahoba News: महोबा से अयोध्या तक रोडवेज सेवा शुरू, BJP विधायक ने खुद चलाई बस, यात्रियों को लगाई आवाज
महोबा से अयोध्या तक रोडवेज सेवा शुरू, BJP विधायक ने खुद चलाई बस, यात्रियों को लगाई आवाज
Dehradun News: सेमेस्टर परीक्षा पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, WhatsApp चैट बनी सबूत
देहरादून: सेमेस्टर परीक्षा पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, WhatsApp चैट बनी सबूत

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget