एक्सप्लोरर

Famous Temples of Haridwar: हरिद्वार में भी है वैष्णों देवी मंदिर, जानिए मनसा देवी सहित और कहां-कहां घूम सकते हैं

हरिद्वार में हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं, पौराणिक कथाओं के अनुसार यहां देवी सती के पिता राजा दक्ष प्रजापति ने यज्ञ का आयोजन कराया था. जानिए फेमस मंदिरों के बारे में

हिंदू धर्म के प्रवित्र तीर्थ स्थलों में से एक हरिद्वार है. यहां हर साल देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु घूमने आते हैं. पौराणिक कथाओं के मुताबिक दक्ष प्रजापति ने यहां यज्ञ का आयोजन कराया था. यहां कई प्रसिद्ध मंदिर स्थित हैं जिसका संबंध प्राचीन काल से है. आज हम आपको गंगा किनारे बसा हरिद्वार के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं. 

मनसा देवी मंदिर

हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर देवी मनसा को समर्पित है. जिन्हें मां शक्ति का एक स्वरूप माना गया है. पौराणिक कथाओं के मुताबिक देवी मनसा की उत्त्पति भगवान शिव के मस्तिष्क से हुआ है. मनसा देवी का विवाह जगत्कारू के साथ हुआ था और उनके पुत्र का नाम आस्तिक है. इसके अलावा मनसा देवी को नागों के राजा वासुकी की बहन भी माना जाता है. ये मंदिर हरिद्वार से 3 किलोमीटर दूर शिवालिक पर्वत श्रृंखला के बिलवा पर स्थित है. 


Famous Temples of Haridwar: हरिद्वार में भी है वैष्णों देवी मंदिर, जानिए मनसा देवी सहित और कहां-कहां घूम सकते हैं

माया देवी मंदिर 

हरिद्वार स्थित यह मंदिर देवी माया को समर्पित है. पौराणिक कथाओं के अनुसार जब देवी सती के शरीर खंडित हुआ था तब उनकी नाभि और हृदय इसी स्थान पर गिरा था. मंदिर के गर्भ गृह में देवी माया, देवी काली और देवी कामाख्या की मूर्ति स्थापित है. नवरात्रि के समय यहां देशभर से श्रद्धालु माया देवी के दर्शन करने आते हैं. मंदिर का कपाट सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 4 बजे से लेकर 8 बजे तक खुला रहता है. 

नीलेश्वर मंदिर 

यह मंदिर नील पर्वत पर स्थित है. इस मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग, भगवान शिव की प्रतिमा और नंदी की प्रतिमा स्थित है. इसके अलावा भगवान गणेश और अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां भी स्थित हैं. मंदिर सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है. 

पवनधाम मंदिर 

हरिद्वार स्थित पवनधाम मंदिर की स्थापना स्वामी वेदांत नंद महाराज ने की थी. यहां भगवान के दर्शन करने के अलावा अन्य कई एक्टिविटी कर सकते हैं यहां योग कक्षा और दुकाने स्थित हैं इसके अलावा यहां के आसपास की पहाड़ियों पर ट्रेकिंग भी कर सकते हैं. ये मंदिर भी सुबह 6 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक खुला रहता है. 

वैष्णो देवी मंदिर 

इस मंदिर का निर्माण जम्मू स्थित वैष्णो देवी मंदिर के आधार पर बनाया गया है. वैष्णो देवी मंदिर जाने का रास्ता सुरंग और गुफाओं से होकर है. मंदिर के गर्भगृह में देवी लक्ष्मी, देवी काली और देवी सरस्वती स्थापित हैं. 


Famous Temples of Haridwar: हरिद्वार में भी है वैष्णों देवी मंदिर, जानिए मनसा देवी सहित और कहां-कहां घूम सकते हैं

दक्ष महादेव मंदिर

हरिद्वार स्थित दक्ष महादेव मंदिर देश के प्रचीन मंदिरों में से एक है. यह भगवान शिव और देवी सती को समर्पित है. इस मंदिर का नाम देवी सती के पिता दक्ष प्रजापति के नाम पर रखा गया है. इस मंदिर को दक्षिणेश्वर महादेव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है. दक्ष महादेव मंदिर का निर्माण साल 1810 में रानी धनकौर ने करवाया था इसके बाद साल 1962 में इस मंदिर का पुनर्निर्माण कराया गया.

यह भी पढ़ें

New Year Travel Tips: यूपी के आस-पास रहते हैं तो कम बजट में इन 3 जगहों पर मना सकते हैं नया साल, शानदार होगी नए साल की शाम

Best Places to Visit in Varanasi: भगवान शिव की नगरी वाराणसी जाएं तो इन जगहों का आनंद लेना न भूलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget