एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: हरिद्वार में मजार पर चला बुलडोजर, कांग्रेस विधायकों ने किया विरोध तो BJP बोली- 'हिंदुओं के मंदिर...'

Haridwar Encroachment News: बीजेपी के वरिष्ठ नेता संजय गुप्ता ने हरिद्वार के जिलाधिकारी को कांग्रेस विधायकों के खिलाफ ज्ञापन दिया है और मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करने की मांग की है.

Uttarakhand Encroachment Drive: उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Government) की ओर से कोर्ट के आदेश के बाद राज्य में सरकारी संपत्तियों से अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए हैं. सरकार के आदेश के बाद उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर संपत्तियों से अवैध अतिक्रमण को हटाने का काम किया जा रहा है. इसी कड़ी में हरिद्वार (Haridwar) जिला प्रशासन की ओर से आर्य नगर चौक स्थित सड़क पर बनी मजार को हटाया गया. इसके बाद कांग्रेस के पांच विधायकों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर इस कार्रवाई का विरोध किया. 

कांग्रेस विधायकों के विरोध के बाद बीजेपी खुलकर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगा रही है. मंगलवार को बीजेपी के पूर्व लक्सर विधायक और वरिष्ठ नेता संजय गुप्ता ने जिलाधिकारी को कांग्रेस विधायकों के खिलाफ ज्ञापन दिया कि इन पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए. साथ ही राज्य सरकार और विधानसभा अध्यक्ष से इन विधायकों की सदस्यता निरस्त करने की मांग की है.

'कांग्रेसी विधायक ने मंदिर हटाने के बारे में नहीं बोला'

पूर्व विधायक संजय गुप्ता का कहना है कि बड़ी दुख की बात है सोमवार को कांग्रेस के पांच विधायकों की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय में आकर तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए कोर्ट की अवहेलना की. जिला प्रशासन की ओर से बीच सड़क में बनी अवैध मजार को हटाने का काम किया गया था, किसी भी कांग्रेसी विधायक ने हिंदुओं के मंदिर हटाने के बारे में नहीं बोला, लेकिन अवैध मजार को हटाने पर कांग्रेसी विधायकों की तरफ से दंगा भड़काने का काम किया गया.

शांति भंग करना चाहते थे- संजय गुप्ता

संजय गुप्ता ने कहा, "मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ मेरी तरफ से जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया. जिला प्रशासन इन पांचों कांग्रेसी विधायकों पर मुकदमा दर्ज कर इनकी गिरफ्तारी करें क्योंकि हो सकता था कि यह उत्तर प्रदेश से दंगाइयों को लाकर यहां की शांति भंग करना चाहते थे. मैं सरकार और विधानसभा अध्यक्ष से मांग करता हूं कि इन पांचों विधायकों की सदस्यता भी निरस्त की जाए."

जिलाधिकारी ने पूरे मामला पर क्या कहा?

वहीं ज्वालापुर सीट से बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा सरकार का सही कदम है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से जो कदम अवैध कब्जे को लेकर उठाया गया है, उसकी सराहना की जानी चाहिए. जनता अब बीजेपी के साथ है न कि कांग्रेस के साथ है. इस मामले पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे का कहना है कि बीजेपी नेता संजय गुप्ता की ओर से ज्ञापन दिया गया है. उनकी मांग है कि सोमवार को एक पार्टी का प्रतिनिधिमंडल अवैध अतिक्रमण को हटाने के मामले में जिलाधिकारी कार्यालय में मुझसे मिलने आया था. इस मामले में मांग की गई है कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए. मेरी ओर से उनका ज्ञापन लिया गया है, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand News: उत्तराखंड की सियासत में अतीक अहमद की एंट्री, लोकसभा चुनाव को लेकर हरीश रावत ने किया जिक्र

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP
UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP
आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- 'सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?'
आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- 'सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget