एक्सप्लोरर

बेटी-दामाद ने मिलकर पिता के घर में डाला डाका, चुराये 90 लाख रुपये, एक गलती से खुली पोल

Haridwar News: हरिद्वार में बेटी और दामाद ने मिलकर ससुर के घर में 90 लाख की चोरी को अंजाम दिया, पुलिस ने जब इस मामले की जाँच शुरू की तो पुलिसवाले भी हैरान रह गए.

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटी ने अपने पति के साथ मिलकर अपने पिता को 90 लाख रुपये का चूना लगा दिया. बेटी और दामाद ने मिलकर सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया और जब यह सच सामने आया, तो पूरा परिवार सकते में आ गया. हरिद्वार पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दंपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और इनके पास से 59 लाख 60 हजार रुपये की नकदी भी बरामद कर ली है.

हरिद्वार की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी अंबर तालाब मोहल्ले में रहने वाले कपड़ा कारोबारी मोहम्मद सरवर ने हाल ही में अपना गोदाम बेचा था. जिससे उसे 90 लाख रुपये की बड़ी रकम मिली थी. उन्होंने यह रकम अपने पुराने मकान में ऊपरी मंजिल पर कमरे में एक बैग में रखी थी. 10 अप्रैल की रात जब वह दुकान से घर लौटे तो एक पड़ोसी ने बताया कि उनके पुराने मकान का ताला टूटा हुआ है. यह सुनकर सरवर के होश उड़ गए.

बेटी और दामाद ने रची चोरी की साजिश
सरवर जब कमरे में पहुंचे तो वहां रखे 90 लाख रुपये और कुछ कीमती जेवरात गायब थे. जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और अपने संदेह भी जाहिर किए. उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल की दोपहर उनकी बेटी शीबा घर आई थी और वह बार-बार फोन पर अपने पति अजीम से बात कर रही थी. इसके अलावा वह कुछ समय के लिए बाहर भी गई थी. सरवर को शक हुआ कि शीबा ने घर की चाबी चुराकर अजीम को दी और उसी ने चोरी की साजिश रची.

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और शीबा व अजीम से पूछताछ शुरू की. जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपराध कबूल कर लिया. पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि अजीम पर काफी कर्ज था और उसकी आर्थिक हालत खराब चल रही थी. उसका बीएसएम तिराहे के पास एक जिम है, जिसे चलाने में भी आर्थिक दिक्कतें आ रही थीं.

अजीम ने बताया कि शीबा ने उसे बताया था कि उनके घर में बड़ी रकम रखी हुई है. इसके बाद दोनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाई. उन्होंने पहले पुराने मकान की चाबी चुराई और फिर मौका देखकर बैग में रखी रकम चुरा ली. चोरी की गई रकम को अजीम ने अपनी आई-20 कार में रखा, जिसे उसने सती मोहल्ला स्थित श्मशान घाट के पास खड़ा किया था. पुलिस ने अजीम की निशानदेही पर कार की तलाशी ली जिससे 48 लाख रुपये बरामद हुए हैं. 

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पूछताछ में अजीम ने बताया कि बाकी की रकम उसने अपने छोटे भाई वसीम को दे दी थी. जिसके पुलिस ने वसीम को भी गिरफ़्तार कर लिया. वसीम की निशानदेही पर एक नाई की दुकान में रखे फूड सप्लीमेंट के डिब्बों से 11 लाख 60 हजार रुपये व अन्य सामान बरामद किया गया है. चोरी की रकम का बड़ा हिस्सा जिम से संबंधित सप्लीमेंट और अन्य सामान खरीदने में खर्च कर दिया गया था. इसके अलावा अजीम ने अपनी कार की कुछ किश्तें भी इसी रकम से चुकाई थीं.

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटी शीबा उसके पति अजीम और भाई वसीम को गिरफ़्तार कर लिया है. जिसके बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया है. इस बड़ी चोरी का खुलासा करने वाली टीम में गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक आनंद मेहरा, उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट, मनीष कवि, कांस्टेबल इसरार के अलावा रुड़की सीआईयू प्रभारी अंकुर शर्मा और अश्वनी कुमार शामिल थे. 

UP में 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, पुलिस कमिश्नर बदले, कई जिलों की कमान नए अफसरों के हाथ में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget