एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: हरिद्वार में कर्नाटक की जीत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, आने वाले चुनावों के लिए किया ये दावा

Uttarakhand News: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी.

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक की जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. हरिद्वार में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी. कांग्रेस यूनियन भवन में ढोल नगाड़ों के बीच मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई गई. हरिद्वार महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कर्नाटक की जीत का श्रेय सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को दिया. उन्होंने दावा किया कांग्रेस मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को जीत मिलेगी. सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़कर कांग्रेस केंद्र की सरकार बनाएगी.

कर्नाटक की जीत से कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित 

कार्यकर्ताओं ने आलाकमान और कर्नाटक की जनता का भी आभार जताया. उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी और खोयी हुई जमीन पाएगी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस को जनादेश दिया है. हिमाचल की जनता ने भी कांग्रेस को समर्थन दिया था. जीत से कांग्रेस कार्यकर्ता काफी खुश हैं. उत्तराखंड के नगर निगम चुनाव में भी कर्नाटक की जीत का असर पड़ेगा. चुनाव जीतने के लिए जनहित से जुड़े मुद्दों पर बात करनी होगी.

'आगामी चुनावों पर भी पड़ेगा सकारात्मक असर'

उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है. साथ ही अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत से आम जनों को राहत मिलेगी. कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा का कहना है कि कर्नाटक चुनाव में बुरी ताकतों पर अच्छाई की जीत हुई है. कांग्रेस की जीत से साफ जाहिर है कि जहर के मुकाबले देश की जनता भाईचारा खत्म नहीं होने देगी. कर्नाटक में भ्रष्टाचार और एक दूसरे को लड़ाने की दुकान बंद हुई है. कर्नाटक का परिणाम लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए मील का पत्थर साबित होगा.  

UP Politics: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कैसे मिली जीत, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया

 

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आजम खान के इस हाल के लिए अखिलेश जिम्मेदार', अनिल राजभर का हमला
'आजम खान के इस हाल के लिए अखिलेश जिम्मेदार', अनिल राजभर का हमला
मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगी कवयित्री अनामिका जैन अंबर, जेल में की मुलाकात
मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगी कवयित्री अनामिका जैन अंबर, जेल में की मुलाकात
बागपत: 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, तीन दिन तक चले झगड़े के मामले में एक्शन
बागपत: 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, तीन दिन तक चले झगड़े के मामले में एक्शन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'

वीडियोज

'प्रदर्शनी' Vs 'प्रदर्शन' तस्वीर वाली जंग!
Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget