एक्सप्लोरर

Hardoi News: कर्ज से परेशान मुनीम ने फांसी लगाकर दे दी जान, सुसाइड नोट में दो बेटियों के लिए लिखी ये बात

UP News: विनोद गुप्ता ने काफी कर्ज ले रखा था जिसे वह लौटा नहीं पा रहे थे. कुछ लोगों ने विनोद से भी कर्ज ले रखा था जिसे वे लौटा नहीं रहे थे. इस वजह से उसने जान दे दी.

Uttar Pradesh News: यूपी के हरदोई (Hardoi) में कर्ज के लेन देन के चलते एक मुनीम ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. मुनीम ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था. सुसाइड नोट (Suicide Note) में मुनीम ने उससे कर्ज लेने वालों के बारे में जिक्र कर रखा था. सुसाइड नोट में उसने अपने परिवार का देखभाल करने के लिए कहा है. वहीं साथ ही उसने यह भी बताया कि वह खुद भी कर्जदार है. पुलिस (Hardoi Police) इस मामले में तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है.

काफी परेशान था
हरदोई कोतवाली देहात के मोहल्ला महोलिया शिवपार निवासी विनोद गुप्ता की पहले कोतवाली क्षेत्र में आढ़त की दुकान थी. विनोद गुप्ता ने काफी कर्ज ले रखा था. वह कर्ज चुकता नहीं कर पा रहे थे. कुछ लोगों ने विनोद से भी कर्ज ले रखा था. वह लोग कर्ज चुकता नहीं कर रहे थे. इसी के चलते विनोद गुप्ता काफी परेशान थे जिसके बाद उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी. विनोद गुप्ता की दो बेटियां हैं. 

इन लोगों ने लिया कर्ज
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमे लिखा है कि कई लोगों के ऊपर मेरा पहले से काफी कर्ज बकाया था, इन लोगों ने हमें बहुत परेशान किया, आश्वासन देते रहे लेकिन कर्ज वापस नहीं किया. निवेदन है कि यह रुपए मेरी बीवी और बच्चों को दिलवा दीजिए. मैं परेशानी में अपनी जान दे रहा हूं. कर्ज न देने वालों के नाम विमल मिश्रा-10 लाख रुपए, कैलाश दीक्षित 2 लाख रुपए, छोटे 5 लाख रुपए, गुड्डू 50 हजार रुपए, मुकेश हलवाई 45 हजार रुपए है.

Ghaziabad News: इंदिरापुरम में मामूली सी बात पर हुई हत्या, पड़ोसी ने किया था धारदार हथियार से हमला

चाहता था परिवार को
सुसाइड नोट में यह भी लिखा है को हमपर भी कई लोगों का रुपया था और लोगों का ब्याज भी देता था लेकिन कुछ लोगों ने अपना रुपया सख्ती से मांगना शुरू कर दिया जो हमें सहन नहीं हुआ. मैं अपने परिवार को बहुत चाहता था. दीपक भैया और भाभी आप से हाथ जोड़कर निवेदन है कि अपनी बहन और मेरी दोनों बेटियों का साथ में रखना. राकेश राजू हाथ जोड़कर निवेदन है कि हमारी दोनों बेटियों की पढ़ाई और शादी में मदद कर देना. 

देखभाल करने को कहा
सुसाइड नोट में आगे लिखा है कि, प्रमोद भैया और परम भैया हमारे परिवार को देखते रहना. विजय मामा हाथ जोडकर निवेदन है कि हमारे परिवार की देखभाल कर लेना. इसके बाद विनोद ने अपना नाम विनोद कुमार (बबलू) लिखकर बात खत्म कर दी. सीओ सिटी विनोद द्विवेदी ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

UP Politics: बीजेपी को घेरने के लिए विपक्ष का बना प्लान! ये बड़े नेता हैं तैयार, अखिलेश यादव ने समझा दी पूरी रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget