एक्सप्लोरर

Hardoi Tractor Accident: यूपी में ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में गिरी, 15 लोग लापता, सीएम योगी ने जताया दुख

Hardoi Tractor Accident: हरदोई की अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी ने बताया कि घटना निजामपुर ब्रिज पर उस समय हुई, जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गई.

Hardoi Tractor Accident: यूपी (UP) के हरदोई (Hardoi) जिले के गर्रा नदी (Garra River) में करीब 25-30 किसानों को लेकर जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली गिर गई, जिससे लगभग 15 लोगों के लापता होने की खबर है. हालांकि, शनिवार शाम को हुई इस घटना में करीब 13 किसान तैरकर सुरक्षित बाहर आ गए. राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमों को बचाव अभियान में लगाया गया, जो अभी भी जारी है.

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया है. उन्होंने घायलों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की. हरदोई के जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने कहा कि बचे हुए लोगों ने उनके साथ मौजूद छह लोगों की पहचान के बारे में सूचित किया था. उन्होंने कहा कि लापता लोगों की वास्तविक संख्या का पता दूसरे ग्रामीणों से पुष्टि करने के बाद ही चल पाएगा.

ये भी पढ़ें- Noida Twin Tower Demolition LIVE: ट्विन टावर गिराने की तैयारी पूरी, सीएम योगी आदित्यनाथ ले रहे पल-पल की जानकारी

हरदोई की अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी ने बताया कि घटना निजामपुर ब्रिज पर उस समय हुई, जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गई. नदी में गिरते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली अलग हो गए. उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर मिल गया है, मगर ट्रॉली नहीं मिली है. पुलिस ने बताया कि पाली-शाहबाद मार्ग स्थित बेगराजपुर गांव के किसान हरदोई जिला मुख्यालय स्थित किसान मंडी से खीरा बेचकर लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई. पुलिस ने कहा कि नदी में जलस्तर काफी अधिक है, जिससे बचाव कार्य करने में दिक्कत हो रही है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: मंत्री नितिन अग्रवाल के 'औरंगजेब' वाले बयान तेज हुई सियासत, अब ओम प्रकाश राजभर बोले- 90 % नेता दो मुंहे सांप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग
राम मंदिर में दर्शन के लिए क्यों नहीं गए बृजभूषण शरण सिंह? बताई वजह
राम मंदिर में दर्शन के लिए क्यों नहीं गए बृजभूषण शरण सिंह? बताई वजह
BJP में घमासान! गाजीपुर में एमएलसी और नगर पालिका अध्यक्ष आमने-सामने
BJP में घमासान! गाजीपुर में एमएलसी और नगर पालिका अध्यक्ष आमने-सामने

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget