एक्सप्लोरर

Hardoi News: हरदोई में ससुर ने बेटी को भेजने से मना किया, दामाद ने सिर पर पत्थर मारकर उतारा मौत के घाट

UP Crime News: घोषित कर दिया है. घटना के बाद से आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) के बेहटा गोकुल क्षेत्र में पत्नी को विदा कराने ससुराल आए पति ने ससुर की सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी. वजह सिर्फ इतनी थी कि ससुर ने बेटी को भेजने से मना कर दिया था. इस बात से खफा दामाद ने ससुर को मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद से आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसपी का कहना है कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है जैसे ही तहरीर प्राप्त होगी अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी.

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के काजीबाड़ी गांव निवासी रामचंद्र (66) ने करीब 10 साल पहले अपनी पुत्री अंशु की शादी शाहजहांपुर जनपद थाना सेहरामऊ दक्षिणी के बेहटी गांव निवासी बृजेश के साथ की थी. परिजनों के मुताबिक बृजेश आए दिन अंशु को मारता पीटता था. इस बात को लेकर अभी तीन माह पहले रामचंद्र अंशु को विदा कराकर घर ले आया था. तीन माह बाद दामाद बृजेश ससुराल आया और ससुर रामचंद्र से अंशु को भेजने के लिए कहा. इस पर रामचंद्र ने विदा करने से मना कर दिया.

आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया
विदा करने से मना करने पर बृजेश आग बबूला हो गया और पत्थर से ससुर रामचंद के सिर पर कई वार कर मरणासन्न कर दिया. परिजन उसे लेकर स्थानीय सीएचसी टोडरपुर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है. घटना के बाद से आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

UP Politics: अखिलेश यादव का सरकार से सवाल, 'बीजेपी कार्यकर्ता अवैध रूप से चला रहे पेट्रोल पंप, उस पर कार्रवाई कब?'

इस मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि संज्ञान में आया है कि शाहजहांपुर में रहने वाला व्यक्ति अपनी ससुराल पत्नी को विदा कराने आया था. उसके ससुर से कुछ वाद विवाद हुआ जिसमें आपस में कुछ पत्थर से वार किया गया जिसमें कि ससुर को चोट लगी. अस्पताल में उसको मृत घोषित किया गया. पोस्टमार्टम कर दिया गया है. घरवालों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है और जैसे ही तहरीर मिलेगी विधिक कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget