एक्सप्लोरर

Hardoi Road Accident: DCM और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर, 6 महिला और 3 बच्चों समेत 11 लोगों की दर्दनाक मौत

हरदोई सड़क हादसा: छह महिलाओं समेत 11 लोगों की जान गई है, जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं. चार लोगों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा और उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

Hardoi Road Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बुधवार को एक ऑटो और डीसीएम के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मामला बिलग्राम थाना क्षेत्र के कटरा बिल्हौर हाईवे का है. 

बताया जा रहा है कि बिलग्राम थाना क्षेत्र के रोशनपुर क्षेत्र में एक ऑटो और डीसीएम के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें छह महिलाओं, तीन बच्चे समेत 11 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है. हरदोई के पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने बताया कि बुधवार सुबह 12:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना बिलग्राम में एक हादसा हुआ, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. 

6 महिलाओं की मौत
इस हादसे में छह महिलाओं समेत 11 लोगों की जान गई है, जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं. चार लोगों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा और उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है. नीरज जादौन ने कहा, "स्थानीय लोगों के मुताबिक यह हादसा एक बाइक सवार को बचाने की वजह से हुआ."

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इसी दौरान तेज रफ्तार डीसीएम और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हमारी पहली प्राथमिकता है कि घायलों को बेहतर इलाज मिल सके. इसके साथ ही हादसे की जानकारी मृतकों के परिवार वालों को दे दी गई है. उन्होंने आगे कहा कि पुलिस द्वारा हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही डीसीएम और ऑटो को कब्जे में ले लिया गया है. घटना के कारणों की जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

SC का फैसला, UP सरकार को देना होगा 25 लाख मुआवजा, अखिलेश यादव बोले- 'क्या भाजपा...'

सीएम ने जताया दुख
वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "जनपद हरदोई में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने और घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. भगवान राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget