एक्सप्लोरर

UP News: हरदोई में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार, मौके से पिस्टल और कैश बरामद, हिस्ट्रीशीटर भी चढ़ा हत्थे

Hardoi: हरदोई में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान उनके पास से कैश, पिस्टल और कई चीजें बरामद हुई हैं.

UP News: हरदोई के संडीला कोतवाली पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. दरअसल पिस्टल रखकर जुआ खेल रहे 9 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 3 लाख 38 हजार से अधिक की नगदी, एक पिस्टल, 6 कारतूस और 9 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी को न्यायालय में प्रस्तुत किया. पकड़े गए जुआरियों में एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है. वहीं कुछ लोग लखनऊ और कुछ हरदोई जनपद के रहने वाले हैं.

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने बताया कि एसपी हरदोई के निर्देशानुसार एएसपी पूर्वी व सीओ संडीला के निकट पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि संडीला कस्बे के बस अड्डा चौकी क्षेत्र में जुआ खेला जा रहा है. इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संडीला बेनी माधव त्रिपाठी के निर्देशन में बस अड्डा चौकी प्रभारी शिव गोपाल ने पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया. यह सभी मोहल्ला अब्बास नगर संडीला में जुआ खेल रहे थे. पुलिस ने इनके पास से 3 लाख 38 हजार 750 रुपये नगद, 9 मोबाइल फोन, एक लाइसेंसी पिस्टल और छह कारतूस बरामद किए. पुलिस सभी को लेकर कोतवाली पहुंची और पूरे मामले में एफआईआर कर पुलिस ने सभी को न्यायालय में प्रस्तुत किया.

हिस्ट्रीशीटर अपराधी सबलू अहमद भी गिरफ्तार

बता दें कि पकड़े गए जुआरियों में संडीला कोतवाली इलाके के कुरना गांव निवासी सबलू अहमद हिस्ट्रीशीटर अपराधी है. इसके साथ ही पुलिस ने जनपद लखनऊ के थाना चौक के पाटा नाला निवासी मोहम्मद जलालू, थाना माल के ग्राम अटारी निवासी हरपाल यादव, कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के हिन्द नगर एलडीए कॉलोनी निवासी अब्दुल मन्नान, सहादत गंज थाना क्षेत्र के यासीन गंज निवासी अरमान, पारा थाना क्षेत्र के आनंद विहार तिकुनिया निवासी मोहम्मद वसीम के साथ हरदोई जनपद के हरियावां थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव निवासी नईम, संडीला थाना क्षेत्र के चौधरी हाता निवासी मोहम्मद शकील और मोहल्ला बाराखम्भा किसान टोला निवासी अब्दुल कैफ उर्फ बबलू को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: BJP के साथ सीट शेयरिंग को लेकर अनुप्रिया पटेल ने रखी ये शर्त, गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

Aligarh Muslim University: एएमयू के वीसी समेत 18 लोग कोरोना संक्रमित, छात्रों को हॉस्टल खाली करने के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget